घर में कई बार मक्खी-मच्छरों की परेशानी बहुत तेजी से बढ़ जाती है। उनका घर पर आना डेंगू मलेरिया जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। अगर आपके घर में भी मक्खी- मच्छरों की फ़ौज बढ़ गयी हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए आप यह यह आसान घरेलू नुस्खा आजमा सकते हैं। फूड कॉन्टेंट क्रिएटर पूनम देवनानी ने अपने यू ट्यूब पर शेयर किये गए वीडियो में बताया है कि आप सिर्फ पांच मिनट में कैसे इस घरेलू नुस्खे की मदद से मक्खी-मच्छर को घर से भगा सकते हैं?
मक्खी-मच्छर भगगने के लिए आज़माए ये नुस्खे
मक्खी-मच्छर भगाने के लिए सबसे पहले एक नींबू लें उसे बीच में से आधा काट लें। इसका जूस निकालकर एक कटोरी में रख दें। अब, नींबू के छिलके में बचे हुए पल्प को चम्मच की मदद से अच्छी तरह निकाल लें। इसके बाद नींबू के खाली शेल को एक दीया के ऊपर रखें। अब क्रश किए हुए नीम की पत्तियों को नींबू के शेल में डालें। बता दें, नीम की पत्तियों को उसमें डालने से पहले धूप में अच्छी तरह से सूखा लें। जब वो सुख जाए तो उसे पीसकर आप उसका पाउडर भी बना सकते हैं या उसे क्रश भी कर सकते हैं।
अब इसके ऊपर एक बाती रखें और फिर सरसो का तेल डालें। इसके बाद उसमें लौंग, कपूर और दालचीनी को भी कूटकर डालें। अब, दीया को जलाएं, नीम, लौंग, कपूर और दालचीनी की खुशबू वाला धुआं मक्खी-मच्छर और कुछ दूसरे कीड़े-मकौड़ों को दूर रखने में मदद कर सकता है। इसे जलाते समय खिड़की-दरवाजे खुले रखें और दीये को पर्दे, कागज या दूसरी ज्वलनशील चीजों से दूर रखें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
आपके घर में मक्खी मच्छर या अन्य कीड़े न पनपे इसलिए घर को हमेशा साफ सुथरा रखें। घर के कोने में कहीं भी पानी न जमने दें। पानी जमने की वजह से मच्छर आने लगते हैं। रात और शाम के समय घर की खिड़की बंद कर के रखें। घर के आसपास नमी न बढ़ने दें और अपने घर की बालकनी के पड़े पौधे को साफ रखें।









