किचन स्लैब पर जम गई है चिकनाई, साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

किचन स्लैब पर रोजाना खाना बनाने, तड़का लगाने और तेल-मसालों के इस्तेमाल से धीरे-धीरे चिकनाई और ज़िद्दी जिद्दी दाग जमने लगते हैं। इन्हें अगर रोजाना सही ढंग से साफ न किया जाए तो ये दाग धीरे धीरे बहुत चिपचिपे हो जाते हैं। इसे पानी या कपड़े से हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि कैसे इसे साफ किया जाए। अगर आपके रसोई का काउंटर भी चिकनाई से भर गया है और इसे साफ करने के लिए आप आसानी नुस्खे ढूंढ रहे हैं तो यहां बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं। 

1. बेकिंग सोडा और नींबू 

चिकनाई काटने में बेकिंग सोडा से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा में आधा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चिकनाई वाली जगह पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नींबू के छिलके या स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ें। बेकिंग सोडा चिकनाई को फुला देता है और नींबू दाग-धब्बों को काटकर स्लैब में चमक लाता है।

2. सफेद सिरका 
सिरके में मौजूद एसिडिक गुण तेल और ग्रीस को तुरंत काट देते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं। इसे स्लैब पर अच्छे से छिड़कें और 5-10 मिनट बाद सूती कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लॉथ से पोंछ लें। यह न केवल चिकनाई हटाता है बल्कि बैक्टीरिया को मारकर गंध भी दूर करता है।

3. बर्तन धोने वाला डिशवॉश और गरम पानी
अगर चिकनाई हल्की है या रोज़ाना की सफाई करनी है, तो यह सबसे आसान तरीका है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी गर्म पानी में 1 चम्मच लिक्विड डिशवॉशर मिलाएं। इसमें स्पंज डुबोकर स्लैब को रगड़ें। गर्म पानी जमे हुए तेल को पिघला देता है, जिससे स्लैब तुरंत साफ हो जाता है।

4. नमक और सिरका का घोल
यदि स्लैब पर तेल और मसाले के गहरे धब्बे बन गए हैं, तो नमक का इस्तेमाल करें। इसे इस्तेमाल करने के लिए स्लैब पर थोड़ा नमक छिड़कें और ऊपर से सिरका डालें। 5 मिनट बाद स्पंज से रगड़कर इसे साफ करें। नमक का खुरदुरापन एक नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है।

5. गरम पानी और कपड़े से करें साफ
रोजाना खाना बनाने के तुरंत बाद स्लैब को हल्के गरम पानी में भीगे कपड़े से पोछने की आदत डालें। इससे तेल नहीं जमेगा। 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!