दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने नोएडा के फ्लैट में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

नोएडा: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश मेहता (75) ने नोएडा में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव रविवार, 6 सितंबर को नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में उनके फ्लैट से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना फेस-2 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि राकेश मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मानसिक तनाव और बीमारियों का जिक्र होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों को लेकर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

राकेश मेहता वर्ष 2007 से 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे थे। वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान प्रशासनिक स्तर पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के इस कदम से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।

(नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट)

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!