शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक, कैप्टन स्मित मच्छार का कायल हुआ बॉलीवुड, सलमान खान बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

फ़्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में हवा में हुई एक डरावनी घटना के दौरान, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस तरह अपनी हिम्मत और सूझबूझ का परिचय दिया, जिसके लिए उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। अपने साहस और वीरता के लिए उन्हें पूरी दुनिया से तारीफें मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम कर चुके हैं। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश को मच्छार ने सिर्फ नाकाम ही नहीं किया, बल्कि उन यात्रियों की भी जान बचाई जो इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। उनकी इस बहादुरी की तारीफ देश भर के नेताओं, मशहूर हस्तियों और आम लोगों ने की है। शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह, विक्की कौशल, रवीना टंडन, सोनम कपूर, कंगना रनौत और अन्य सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी कैप्टन की बहादुरी की तारीफ की है।

शाहरुख खान ने की स्मित मच्छार की तारीफ

शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘कैप्टन स्मित मच्छर, जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब आप मज़बूती से डटे रहे!! मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता… लेकिन आपने जहाज पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब होता है। यह हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की एक सच्ची मिसाल है। आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं, देश को आप पर गर्व है।’

सलमान खान बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने भी भारतीय पायलट स्मित मच्छार की वीरता और साहस की जमकर तारीफ की  है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कैप्टन स्मिट मच्छार को उनकी बहादुरी के लिए सलाम किया और लिखा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं, आपके साथ उड़ान भरने में खुशी होगी.. शाबाश भाई.. कैप्टन #स्मित मच्छार।’

‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह का स्मित मच्छार को सलाम

‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह भी खुद को स्मित मच्छार की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ बैकग्राउंड में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का मशहूर गाना ‘जान से गुजरते हैं’ इस्तेमाल किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कैप्टन करेजियस” (साहसी कैप्टन)’ इसके साथ उन्होंने सैल्यूट और भारतीय झंडे वाले इमोजी भी लगाए। विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “ब्रेवहार्ट! कैप्टन स्मित मच्छर।”

vicky kaushal

Image Source : INSTAGRAM/@RANVEERSINGH/@VICKYKAUSHAL09रणवीर सिंह और विक्की कौशल का पोस्ट।

सनी देओल और सनी देओल का पोस्ट

सनी देओल ने अपने X पर लिखा, ‘कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आपने असाधारण साहस और सूझबूझ दिखाई। आपने एक बड़ी दुर्घटना को टालने और लोगों की जान बचाने में मदद की। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। सलाम।’ सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘बहादुरी अक्सर खामोश होती है, लेकिन कभी भुलाई नहीं जाती। कैप्टन स्मित मच्छर और उन सभी लोगों ने, जिन्होंने मुश्किल समय में हिम्मत दिखाई, अद्भुत संयम, सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया। गहरा सम्मान। सच्चा सलाम।’

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ?

जानकारी के लिए बता दें कि 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में स्मित मच्छार के ओमान के को-पायलट हमाम अल-हमामी ने मच्छार पर हमला करके फ्लाइट को हाईजैक करके क्रैश कराने की कोशिश की थी। इस दौरान फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, मच्छार ने को-पायलट का डटकर मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्री और क्रू मेंबर बीच-बचाव कर पाए और हमलावर को काबू में कर सके। इसके बाद प्लेन का रास्ता बदलकर उसे सऊदी अरब के तबुक ले जाया गया, जहां वह सुरक्षित उतरा।

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ की

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर कैप्टन स्मित मच्छर से बात की और घटना के दौरान उनकी हिम्मत की तारीफ़ की। प्रधानमंत्री से बात करते हुए, कैप्टन मच्छर – जो UAE के एक अस्पताल में ठीक हो रहे हैं – ने उस डरावने अनुभव को याद किया और बताया कि उस समय वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उन्होंने घटना के दौरान क्या हुआ और किस चीज़ ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने में मदद की, इस बारे में भी जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः ‘Get Well Soon..’ कैप्टन स्मित मच्छार को शानदार सैंड आर्ट से सुदर्शन पटनायक ने किया सलाम; जल्द स्वस्थ होने की कामना

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!