2150 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव बढ़े- चेक करें सर्राफा बाजार की कीमतें

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के रुख के बीच राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2150 रुपये गिरकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने के अलावा, मंगलवार को चांदी के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली।

सोमवार को 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था सोने का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2150 रुपये टूटकर 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। सोमवार को सोने का भाव गिरावट के साथ 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को चांदी का भाव 600 रुपये बढ़कर 2,41,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

3 सितंबर को 5000 रुपये महंगी हुई थी चांदी

इससे पहले, चांदी का भाव लगातार दो सत्रों में स्थिर रहा था। सोमवार और पिछले हफ्ते के शुक्रवार को चांदी की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया था। 3 सितंबर को चांदी की कीमत 5000 रुपये की तेजी के साथ 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। जबकि, 4 और 7 सितंबर को इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था। 

चांदी के भाव को बल दे रहा है कमजोर डॉलर

ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा, ”कमजोर डॉलर कीमती धातुओं का समर्थन कर रहा है, जिससे चांदी में सुधार हो रहा है। जबकि, बाजार में शामिल लोग अमेरिका के आने वाले महंगाई के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदों पर नजर बनाए हुए हैं।” अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,404.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 66.25 डॉलर प्रति औंस हो गई।

MCX पर फ्लैट बंद हुआ सोना

मंगलवार को MCX पर, 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना बेहद मामूली बढ़त लेकर 1,52,605 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान, कल सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इस दौरान सोने का भाव 1,54,125 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 1,52,401 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंचा था।

ये भी पढ़ें

अगस्त में बिगड़ा घर की थाली का बजट, प्याज-तेल ने बढ़ाई लागत; जानें एक प्लेट खाने का कितना बढ़ा खर्च?



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/gold-pti-1-1788917378.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!