सोने की कीमतों में गिरावट, लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे चांदी के भाव- चेक करें आज के ताजा दाम

खुदरा मांग में गिरावट और डॉलर में मजबूती के कारण मंगलवार को सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। इस दबाव के बीच, आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, ये गिरावट बहुत मामूली थी। वहीं दूसरी ओर, चांदी के भाव स्थिर रहे।

सोने की कीमतों में दर्ज की गई मामूली गिरावट

स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। सोमवार को इसका भाव 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमतें लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भी 2,27,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि सोने और चांदी की इन कीमतों में सभी तरह के टैक्स भी शामिल हैं।

पितृ पक्ष की वजह से सोने की मांग में आई गिरावट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ”पितृ पक्ष के दौरान कमजोर वैश्विक संकेतों और खुदरा मांग में कमजोरी के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में ये ताजा गिरावट आई है।” उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष के दौरान लोग परंपरागत रूप से सोने, आभूषण, संपत्ति या अन्य महंगी वस्तुओं जैसी शुभ चीजें खरीदने से बचते हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के भाव में मामूली तेजी

मंगलवार को वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,149.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 61.01 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा, ”विदेशी बाजार में हाजिर सोना 4,151 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, क्योंकि अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है।” 

कच्चे तेल और डॉलर की दिशा से संकेत लेती रहेगी सोने की कीमतें

प्रवीण सिंह ने कहा कि सोने की कीमत आगे भी कच्चे तेल और डॉलर की दिशा से संकेत लेती रहेगी। उन्होंने कहा, ”निकट अवधि में सोने की कीमत सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है और इसमें हल्की गिरावट का रुख हो सकता है, क्योंकि जोखिम लेने की क्षमता मजबूत बनी हुई है।” 

ये भी पढ़ें

दिल्ली एयरपोर्ट पर 2030 तक शुरू होगा ऑटोमेटेड पैसेंजर मूवर, एक साथ जुड़ जाएंगे T-1, T-2, T-3 और मेट्रो स्टेशन



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/gold-pti-5-1791310536.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!