GST कलेक्शन से सरकार के खाते में आए ₹2.03 लाख करोड़, सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़ा संग्रह

ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन सितंबर में सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2.03 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। घरेलू खपत और आयात से होने वाले राजस्व में मजबूत बढ़ोतरी के कारण जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, सितंबर में जीएसटी रिफंड 3 प्रतिशत घटकर 27,001 करोड़ रुपये रहा। रिफंड को हटाने के बाद सितंबर में नेट जीएसटी कलेक्शन 18.1 प्रतिशत बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। 

अप्रैल में 2.43 लाख करोड़ रुपये रहा था जीएसटी कलेक्शन

घरेलू गतिविधियों से सकल जीएसटी संग्रह 10.1 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये, जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 65,525 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष में ये तीसरा महीना है, जब ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 2,00,000 करोड़ रुपये के पार रहा है। इससे पहले अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन करीब 2.43 लाख करोड़ रुपये और जुलाई में 2.11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। 

वित्त वर्ष की पहली छमाही में 11.6 प्रतिशत बढ़ा जीएसटी कलेक्शन

वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 11.6 प्रतिशत बढ़कर 12.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इस दौरान नेट कलेक्शन 10.4 प्रतिशत बढ़कर 10.66 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। 

वैश्विक दबाव के बावजूद मजबूत बनी हुई है घरेलू मांग 

ईवाई इंडिया के टैक्स पार्टनर सौरभ अग्रवाल ने कहा कि ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन का 2 लाख करोड़ रुपये के लेवल को पार करना और इसमें करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी से पता चलता है कि वैश्विक दबाव के बावजूद घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है। 

उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और कर्नाटक में 18% तक बढ़ा कलेक्शन

उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और कर्नाटक में जीएसटी कलेक्शन में 16 से 18 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इनके अलावा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी शानदार बढ़ोतरी हुई है, जो देशभर में व्यापक आर्थिक विकास का संकेत देती है। 

विनिर्माण और खपत में मजबूती 

टैक्स कनेक्ट एडवाइजरी सर्विसेज एलएलपी के पार्टनर विवेक जालान ने कहा, ”जीएसटी कलेक्शन में दर्ज बढ़ोतरी विनिर्माण और खपत की मजबूती को दर्शाती है। हालांकि, रिफंड में कमी इस बात का संकेत है कि विभाग संभवत: भुगतान रोक रहा है। कारोबारियों के पास नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस पर नजर रखने की जरूरत है।” 

ये भी पढ़ें

3 अक्टूबर से शुरू होगी उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/gst-gstchennai-1790858224.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!