भारतीय महिला टीम ने वुमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने चौथी बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में एशिया कप का खिताब जीता है। इसके साथ ही हरमनप्रीत अब सबसे ज्यादा बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। इस मामल में उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा है।
मिताली राज की कप्तानी में भारत ने 3 बार जीता था एशिया कप का खिताब
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था। उनकी कप्तानी में भारत ने 3 बार एशिया कप का खिताब जीता था। अब हरमनप्रीत कौर 4 ट्रॉफी जीतकर टूर्नामेंट की सबसे सफल कप्तान बन चुकी हैं। उनके अलावा, श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू और बांग्लादेश की सलमा खातून ने भी अपनी-अपनी टीमों को 1-1 बार एशिया कप का चैंपियन बनाया है। भारत ने इससे पहले 2012, 2016, 2022 में टी20 एशिया कप का खिताब जीता था।
फाइनल मैच में हरमनप्रीत का प्रदर्शन
फाइनल में कप्तान हरमनप्रीत के प्रदर्शन की बात करें तो वहां उनका बल्ला नहीं चला। इस मैच में वह 14 बॉल पर 14 रन बनाकर आउट हो गई। अपनी इस पारी के दौरान वह सिर्फ एक चौका लगाने में कामयाब रही। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबाद 24 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी वह 18 रन बनाकर नाबाद लौटी थी।
एशिया कप फाइनल मैच का हाल
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अपना 8वां खिताब जीतने के इरादे से उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। उनकी इसी साझेदारी के बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में 183 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। मंधाना ने इस मैच में 59 रन बनाए। वहीं शैफाली 68 रन बनाकर आउट हुई।
184 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बहुत ही खराब रही और सिर्फ 4 रन के स्कोर पर उनका पहला विकेट गिर गया। इसके बाद कप्तान चमारी अथापथु ने पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 50 के पार ले गईं। लेकिन मैच का असली मोड़ तब आया जब 10वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने एक ही ओवर में 2 झटके देकर मैच भारत की तरफ मोड़ दिया। बाद में श्री चरणी और शेफाली वर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए बाकी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में महज 111 रन बनाकर सिमट गई।
यह भी पढ़ें
शेफाली वर्मा ने ध्वस्त किया स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड, महिला टी20 एशिया कप में लगाई सबसे तेज फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले बने सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-13t235254-1789323747.jpg








