दलीप ट्रॉफी फाइनल में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, देखें VIDEO

चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन मैदान पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच बहस हो गई। पहले तो दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक और स्लेजिंग कर रहे थे, लेकिन देखते ही देखते बात ज्यादा बढ़ गई। दोनों खिलाड़ियों को आपस में उलझते देख अंपायरों को तुरंत बीच-बचाव करने आना पड़ा और मामला शांत कराना पड़ा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

11वें ओवर के दौरान हुई घटना

दलीप ट्रॉफी के इस मैच में जब ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही थी, तब 11वें ओवर के दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा लगातार वैभव सूर्यवंशी को स्लेज रहे थे। शुरुआत में तो यह नॉर्मल स्लेजिंग लग रही थी, लेकिन जल्द ही यह तीखी बहस में बदल गई। इसके बाद तिलक वर्मा 15 साल के वैभव की तरफ बढ़े और ऐसा इशारा किया मानो मुक्का मारने की बात कर रहे हों। वैभव ने भी बिना डरे उनका सामना किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल बहुत ज्यादा गर्म होता देख अंपायरों को तुरंत बीच में आना पड़ा और दोनों को अलग करके मामले को शांत कराया।

अभिमन्यु और वैभव ने दिलाई टीम को बेहतरीन शुरुआत

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रनों की मजबूत साझेदारी की। वैभव ने तेजी से खेलते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रन जोड़े। वहीं अभिमन्यु 72 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शिखर मोहन ने भी 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

शतक लगाकर नाबाद लौटे ईशान किशन

मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक लगाया। वह 111 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं कुमार कुशाग्र भी 63 रन बनाकर नाबाद रहे। दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना चुकी है। साउथ जोन की तरफ से चामा मिलिंद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पहले दिन 13 ओवर गेंदबाजी की और 56 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में ठोका दमदार शतक, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरे किए 4000 रन

नाइजीरिया ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को 4 रन से चटाई धूल

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-06t213922-1788710935.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!