रोहित शर्मा का कैसा है वनडे वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड, रन बनाने के मामले में सिर्फ सचिन और कोहली से हैं पीछे

भारतीय क्रिकेट टीम में अभी सीनियर प्लेयर्स को लेकर काफी विचार-विमर्श देखने को मिल रहा है, जिसको लेकर सबसे बड़ी वजह साल 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप है। इन सीनियर खिलाड़ियों में एक नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का भी शामिल है जिनको लेकर अब तक तय नहीं हो सका है कि वह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा हैं कि नहीं। रोहित ने हालांकि अपने प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं को जवाब जरूर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी संशय की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी शानदार देखने को मिलता है, जिसमें तीन बार टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुके रोहित भारत की तरफ से वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में बनाए अब तक 1500 से अधिक रन

वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से पहचाने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की गिनती खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें वनडे फॉर्मेट में उनका घर और विदेशी सरजमीं दोनों जगह शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। रोहित साल 2015, 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें तीनों को मिलाकर उन्होंने कुल 28 मुकाबले खेले हैं और उनकी 28 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 60.57 के औसत से 1575 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से 7 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। रोहित सिर्फ उन चार भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हैं जो वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में हजार या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं। इसमें पहले नंबर पर 2278 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर, दूसरे नंबर पर 1795 रनों के साथ विराट कोहली जबकि तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं तो वहीं चौथी पोजीशन पर 1006 रनों के साथ सौरव गांगुली का नाम है।

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने का है रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम वनडे वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसमें उन्होंने तीन वर्ल्ड कप में खेलते हुए कुल 7 शतकीय पारियां खेली हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर संयुक्त रूप से 6-6 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं रोहित के नाम वनडे वर्ल्ड कप के एडिशन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है जिसमें उन्होंने साल 2019 में हुए वर्ल्ड कप में कुल 5 शतकीय पारियां खेली थी।

ये भी पढ़ें

भारत में होगी चैंपियंस ट्रॉफी 2027, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को क्यों नहीं मिली एंट्री

वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के हेड कोच, एशियन गेम्स में संभालेंगे जिम्मेदारी

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/rohit-sharma-38-1788422350.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!