T20Is में कैसा है भारत और पाकिस्तान महिला टीम का हेड टू हेड रिकॉर्ड, पाक टीम को मिली है कितनी जीत

भारतीय और पाकिस्तानी महिला टीमों के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है, तो फैंस का उत्साह देखते ही बनता है। हालांकि पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान का खेल थोड़ा कमजोर हुआ है, जिसकी वजह से अब इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को नहीं मिलती है। अगर आंकड़ों और प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम हमेशा से पाकिस्तान पर हावी रही है और हर बड़े मौके पर खुद को बेहतर साबित किया है। महिला एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले हम आपको ये बताएंगे कि T20I में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।

WT20I में कैसा है भारत-पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वुमेंस टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 14 बार जीत दर्ज की है। जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में सफलता मिली है। पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत को 2022 में हराया था। ये जीत पाकिस्तान को एशिया कप के दौरान ही मिली थी। लेकिन उसके बाद से हुए चारों मैचों में भारतीय टीम ने ही बाजी मारी है।

सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है टीम इंडिया

जारी वुमेंस एशिया कप में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड को आसानी से हराकर की। फिर टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। लगातार मिली इन दो धमाकेदार जीतों के दम पर भारतीय टीम ने बिना किसी परेशानी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह पाकिस्तान के खिलाफ भी इसी मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेंगे।

पाकिस्तान ने खेला है अब तक एक मैच

पाकिस्तान की बात करें तो उन्होंने अपने एशिया कप सफर की शुरुआत थाईलैंड को 35 रनों से हराकर की और अपने पहले 2 अंक हासिल किए। इस ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को थाईलैंड के अलावा हांगकांग के खिलाफ भी मैच खेलना है। एक तरफ जहां भारतीय टीम लगातार जीतकर आसानी से आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत दर्ज करनी होगी। भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें

लुआन प्रिटोरियस ने रच दिया नया इतिहास, 20 साल की उम्र में तोड़ा अफगानी बल्लेबाज का रिकॉर्ड

BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-04t200209-1788532298.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!