घर पर छोले मसाला कैसे तैयार करें? शेफ संजीव कपूर से सीख लें बनाने का तरीका

छोले की हर एक बाइट में जो स्वाद, खुशबू और तीखापन होता है, उसकी असली पहचान मसालों में छिपी होती है। मसालों का सही अनुपात ही किसी भी खाने को जायकेदार बनाता है। जब तक मसालों का माप सही न हो, तब तक छोलों में वो ढाबा या हलवाई वाला जायका आ ही नहीं सकता। छोले का स्वाद बढ़ाने के लिए घरों में छोले मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। ये मसाले ज्यादातर लोग बाजार से खरीदते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि आप घर पर ही इस मसाले को आसानी से तैयार कर सकते हैं। मशहूर शेफ संजीव कपूर ने बताया है कि घर पर आप घोले मसाला कैसे तैयार कर सकते हैं। 

सामग्री

  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 2 चम्मच सूखे अनार के दाने
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 9-10 साबुत लाल मिर्च
  • 3 चम्मच धनिया
  • 1 काली इलायची
  • 3-5 त्रिफाल
  • 2 चम्मच काली मिर्च
  • 4 दालचीनी
  • 8-10 लौंग
  • 2 चम्मच जीरा
  • 8-10 तेजपत्ता

छोले मसाला बनाने का तरीका

सबसे पहले एक पैन लें और उसे अच्छी तरह गर्म कर लें। इसके बाद सभी खड़े मसालों को पैन में डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें। 

फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें। अब दोबारा पैन को गैस पर चढ़ाएं और इसमें 8-10 तेजपत्ता डालें और इसे भी 2 मिनट तक ड्राई रोस्ट करके प्लेट में निकाल लें। 

जब सारे मसाले ठंडे हो जाएं तो अब मिक्सर ग्राइंडर लें। इसमें एक चम्मच नमक, 2 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच सूखा आम का पाउडर, 1 चम्मच सोंठ डालें। इसके बाद इसमें ड्राई रोस्ट किए हुए सभी मसाले डालें और इसे हल्का दरदरा पीस लें। फिर इसका इस्तेमाल करें। ये घर का बना मसाला छोले के स्वाद को बढ़ा देगा और आप बिना मिलावट वाला घर का मसाला इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस मसाले को किसी एयरटाइट जार में स्टोर करें जिससे ये लंबे समय तक चलेगा और खराब नहीं होगा। 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!