गीले बालों की देखभाल कैसे करें? डॉक्टर से जानें बालों को नुकसान से बचाने का सही तरीका

सूखे बालों की तुलना में गीले बाल ज्यादा नाजुक होते हैं। बालों में पानी होने पर उनकी इलास्टिसिटी बढ़ जाती है, जिससे वे आसानी से खिंच और टूट सकते हैं। ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ कहती हैं कि बाल धोने के तुरंत बाद उन्हें जोर से रगड़ना, खींचना या कसकर बांधना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप भी नहाने के बाद गीले बालों को बांधकर अपने काम में लग जाती हैं, तो थोड़ा सावधान होने की जरूरत है।

गीले बाल धोने के बाद न करें ये गलतियां

  • गीले बालों में पोनीटेल न बांधें: जल्दबाजी में गीले बालों को पोनीटेल में बांधना आसान लगता है, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। टाइट पोनीटेल बनाने से बालों की जड़ों और खासकर कनपटी यानी टेंपल्स के आसपास खिंचाव बढ़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से बालों के टूटने का खतरा बढ़ सकता है। अगर बाल बांधना जरूरी हो, तो उन्हें बहुत ढीला रखें।

  • गीले बालों में जूड़ा बनाने से बचें: गीले बालों को कसकर जूड़े में बांधना भी सही नहीं माना जाता। इस दौरान बाल आपस में ज्यादा उलझ सकते हैं और बालों के रेशों के बीच घर्षण बढ़ सकता है। इससे बालों के टूटने और डैमेज होने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए बालों को पहले थोड़ा सूखने दें और उसके बाद ही जूड़ा बनाएं।

आज़मा सकती हैं ये तरीका

  • हाफ अप हाफ डाउन: अगर गीले बालों को खुला रखना संभव नहीं है, तो आप हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। बालों की कुछ लटों को लें और उन्हें किसी क्लिप की मदद से बेहद ढीले तरीके से बांधें। ध्यान रखें कि बालों पर ज्यादा खिंचाव न पड़े और क्लिप बहुत टाइट न हो।

  • गीले बालों को ब्लो-ड्राई कर सकती हैं: बालों को सुखाने के लिए ब्लो-ड्रायर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, लेकिन सही तरीके से। एक स्टडी में पाया गया कि हवा में सुखाने की तुलना में उचित तरीके से ब्लो-ड्राई करने पर बालों को कम डैमेज हुआ। ब्लो-ड्रायर इस्तेमाल करते समय लो-हीट सेटिं रखें और ड्रायर को बालों से करीब 6 इंच दूर रखें। ड्रायर को लगातार एक ही जगह रखने के बजाय उसे हल्का-हल्का मूव करते रहें। अगर आपका हेयर फॉल बहुत ज़्यादा हो रहा है तो डॉक्टर द्वारा बताए गए इन टिप्स को फॉलो करें

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!