IND vs PAK एशियन गेम्स फाइनल मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE, ये है आसान तरीका

भारत और पाकिस्तान के बीच एक और महामुकाबले का मंच तैयार हो गया है। एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के फाइनल में इन दोनों टीमों की भिड़ंत होने जा रही है। भारत ने श्रीलंका को हराया है, वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर यहां तक का सफर तय किया है। अब फाइनल मैच ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि इस मैच को आप टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं, साथ ही मैच कब है और कितने बजे शुरू होगा, ये भी अभी से जान लीजिए। 

श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के कप्तान, साहिबजादा फरहान के हाथ में पाकिस्तानी टीम की कमान

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी। पाकिस्तानी टीम के कमान इस टूर्नामेंट के लिए साहिबजादा फरहान को सौंपी गई है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराया है, वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को छह विकेट से मात दी है। अब शनिवार यानी 3 अक्टूबर को दो मेडल मैच खेले जाएंगे। पहले कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा, उसके बाद गोल्ड मेडल मैच शुरू होगा। 

भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच शनिवार को सुबह दस बजे से शुरू होगा

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला तीन अक्टूबर ​शनिवार को भारतीय समय अनुसार सुबह दस बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे मैच के लिए टॉस होगा। ठीक दस बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। मैच करीब एक बजे तक चलने की संभावना है। मुकाबला चूंकि भारत और पाकिस्तान के बीच है, इसलिए कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसी दिन सुबह साढ़े पांच बजे से कांस्य पदक का मैच होगा। इसमें बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का टॉस सुबह पांच बजे होगा। 

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर लाइव देख पाएंगे भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

इस मैच को अगर लाइव देखने की बात की जाए तो इसके मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर जाना होगा। अगर आप मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और टैबलेट पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी लिव एप पर जाना होगा। मैच का दिन, समय और लाइव देखने का चैनल याद रखिएगा। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त नुकसान, ऑस्ट्रेलिया ने दिया करारा झटका

IND vs WI तीसरे ODI से पहले टीम इंडिया का अहम​ खिलाड़ी बाहर, किसकी हो सकती है एंट्री

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/shreyas-iyer-vaibhav-pti-1790858914.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!