मुंहासों की वजह से चेहरे का हो गया है बुरा हाल, तो घर पर आसानी से बनाएं एक्ने फ्री फेस पैक

मुंहासे और उनके जिद्दी दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। बदलते मौसम, प्रदूषण, गलत खान-पान और हार्मोनल बदलावों के कारण त्वचा में एक्सट्रा ऑयल बनने लगता है, जो पोर्स को बंद कर एक्ने का कारण बनता है। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर मार्केट में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप घर पर कुछ फेस पैक तैयार कर आसानी से मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में रसोई में मौजूद चीजों से बना घरेलू फेस पैक आपकी त्वचा को बेदाग और निखरी बना सकता है। 

नीम और हल्दी का डिटॉक्स फेस पैक

नीम में मजबूत एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया का सफाया करते हैं। इसके लिए नीम के पत्तों को धोकर थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें हल्दी और गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को साफ चेहरे और मुंहासों से प्रभावित जगह पर लगाएं। फिर इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें, जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।

बेसन, दही और टी ट्री ऑयल पैक
बेसन त्वचा से एक्सट्रा ऑयल को सोखता है और डीप क्लींजिंग करता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हल्का एक्सफोलिएट करता है, और टी ट्री ऑयल बैक्टीरिया पर सीधा हमला करता है। इसके लिए एक कटोरी में बेसन और दही मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं। अब इसमें टी ट्री ऑयल की बूंदें डालकर अच्छे से मिला लें। फिर चेहरे पर इसे लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ पानी से धो लें।

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी का कूलिंग पैक
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्सट्रा सीबम को हटाती है और पोर्स की सफाई करती है। एलोवेरा जेल पिंपल्स की जलन और सूजन में तुरंत आराम पहुंचाता है। इसके लिए सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अगर मिश्रण गाढ़ा लगे, तो थोड़ा गुलाब जल मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने तक रखें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!