ILT20 के ऑक्शन में हिस्सा लेंगे बाबर-गुरबाज समेत 23 देंशों के 200 खिलाड़ी, भारत का सिर्फ एक प्लेयर करेगा शिरकत

इंटरनेशनल लीग टी20 यानी ILT20) के पांचवें सीजन के ऑक्शन में दुनिया भर के कई बड़े क्रिकेट सितारों पर दांव लगने वाला है। पाकिस्तान के बाबर आजम, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज समेत 200 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। खिलाड़ियों की नीलामी 1 अक्टूबर को दुबई स्थित ICC एकेडमी इंडोर में होगी, जहां सभी 6 फ्रेंचाइजियां अपनी टीम को मजबूत करने के लिए उतरेंगी।

ILT20 का पांचवां सीजन UAE में 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। ऑक्शन में 23 देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 11 ICC फुल मेंबर देशों के अलावा कुवैत और सऊदी अरब के खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारत की ओर से सिर्फ मुरुगन अश्विन ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है। मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी T20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं होने के कारण वह ऑक्शन में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

पाकिस्तान के 17 खिलाड़ी ऑक्शन में

ऑक्शन में पाकिस्तान के कुल 17 खिलाड़ी शामिल हैं। बाबर आजम के अलावा फखर जमान, नसीम शाह, उस्मान तारिक, हसन अली, शादाब खान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, सैम अयूब, खुशदिल शाह, माज सदाकत और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी भी बोली के लिए उपलब्ध होंगे। खिलाड़ियों को उनकी बेस प्राइस के आधार पर तीन कैटेगरी में रखा गया है। इनमें 80 हजार अमेरिकी डॉलर, 40 हजार अमेरिकी डॉलर और 10 हजार अमेरिकी डॉलर की बेस प्राइस शामिल है।

बाबर आजम, फिल सॉल्ट, टॉम बेंटन, डेविड विली, फखर जमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, उस्मान तारिक, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, अल्जारी जोसेफ, वानिंदु हसरंगा, फाफ डु प्लेसिस, तस्किन अहमद, एलेक्स हेल्स, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, फजलहक फारूकी, क्रिस वोक्स और दासुन शनाका को सबसे ऊंची 80 हजार डॉलर वाली बेस प्राइस कैटेगरी में रखा गया है। इनके अलावा जेेडन सील्स, इब्राहिम जादरान, शादाब खान, तबरेज शम्सी, अविष्का फर्नांडो, हसन नवाज, शोरिफुल इस्लाम, माज सदाकत, कुसल परेरा, गुलबदीन नायब, क्रिस ग्रीन, आंद्रे फ्लेचर और हुनैन शाह जैसे खिलाड़ी भी ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

किस टीम के पास कितना पैसा?

ऑक्शन में प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास 13 लाख अमेरिकी डॉलर का पर्स होगा। इसके अलावा प्री-ऑक्शन साइनिंग के लिए पहले से निर्धारित 7 लाख डॉलर में से बची हुई राशि को भी टीम ऑक्शन में इस्तेमाल कर सकती है। MI एमिरेट्स के पास सबसे बड़ा पर्स होगा। उसके पास कुल 13 लाख 90 हजार डॉलर उपलब्ध हैं। अबू धाबी नाइट राइडर्स के पास 13 लाख 65 हजार डॉलर होंगे। डेजर्ट वाइपर्स और गल्फ जायंट्स के पास 13 लाख 5 हजार डॉलर-डॉलर की राशि होगी। वहीं, दुबई कैपिटल्स और शारजाह वॉरियर्ज ने प्री-ऑक्शन साइनिंग के लिए उपलब्ध पूरे 7 लाख डॉलर खर्च कर दिए हैं। इसलिए दोनों फ्रेंचाइजियां ऑक्शन में 13 लाख डॉलर के पर्स के साथ उतरेंगी।

UAE खिलाड़ियों के लिए RTM का ऑप्शन

फ्रेंचाइजियों को UAE के किसी खिलाड़ी के लिए एक राइट टू मैच यानी RTM विकल्प इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। यह विकल्प उस UAE खिलाड़ी पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो सीजन 4 में संबंधित फ्रेंचाइजी के लिए खेला हो या हाल ही में समाप्त हुए ILT20 डेवलपमेंट टूर्नामेंट में उसी टीम का प्रतिनिधित्व किया हो।

ILT20 में टीमों के स्क्वाड को लेकर भी कुछ नियम तय किए गए हैं। हर फ्रेंचाइजी में कम से कम 18 और अधिकतम 23 खिलाड़ी होने चाहिए। इनमें कम से कम 11 खिलाड़ी ICC फुल मेंबर देशों से होना जरूरी है। इन 11 खिलाड़ियों में कम से कम 4 अफगानिस्तान और कम से कम एक आयरलैंड का खिलाड़ी होना अनिवार्य है। इसके अलावा प्रत्येक टीम में UAE के कम से कम 4 खिलाड़ी, कुवैत का कम से कम एक और सऊदी अरब का कम से कम एक खिलाड़ी होना चाहिए। टीम में UAE, कुवैत और सऊदी अरब को छोड़कर किसी अन्य ICC एसोसिएट देश का कम से कम एक खिलाड़ी रखना भी अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स सेमीफाइनल में किससे होगा टीम इंडिया का सामना, गोल्ड मेडल अब सिर्फ दो कदम दूर

इंडिया वर्सेस श्रीलंका सेमीफाइनल मैच हुआ रद्द तो क्या होगा? किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ilt20-1790679817.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!