BJP में केंद्र और राज्यों के संगठन महामंत्रियों के बीच काम का बंटवारा कर दिया है। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। वह आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा में कार्य करेंगे। शिवप्रकाश का केंद्र मुंबई में रहेगा। वहीं, सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिला है। वह बिहार, झारखंड, ओडिश और पश्चिम बंगाल में जिम्मेदारी निभाएंगे। उनका केंद्र भुवनेश्वर में रहेगा।
वी. सतीश को संगठक के रूप में मिली जिम्मेदारी
साथ ही, वी. सतीश को एससी, एसटी मोर्चा, संसदीय कार्यालय संगठक का दायित्व दिया गया है। वहीं, नागेंद्र को संगठन के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) महाराष्ट्र का दायित्व मिला है।
मधुकर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व
जान लें कि मधुकर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) आंध्र प्रदेश, तेलंगाना बनाया गया है। साथ ही, दशरथ को प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) तेलंगाना नियुक्त किया गया है। वहीं, रवींद्र राजू को प्रदेश महामंत्री (संगठन) असम, त्रिपुरा, कार्यालय निर्माण का दायित्व मिला है।
सिद्धार्थन को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी
बता दें कि पवन साई को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बिहार और सिद्धार्थन को प्रदेश महामंत्री (संगठन) हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी मिली गई है। साथ ही, रत्नाकर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) गुजरात, दादरा नगर हवेली & दमन एवं दीव व अरुण बिन्नाडी को प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिला है।
| क्रमांक | नाम | दायित्व | केंद्र |
| 1 | शिवप्रकाश | राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन): आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा | मुंबई |
| 2 | सौदान सिंह | राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन): बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल | भुवनेश्वर |
| 3 | वी. सतीश | संगठक: एससी, एसटी मोर्चा, संसदीय कार्यालय | दिल्ली |
| 4 | नागेन्द्र | संगठक: वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क | दिल्ली |
| 5 | अजय जामवाल | प्रदेश महामंत्री (संगठन): महाराष्ट्र | मुंबई |
| 6 | सतीश धोंड | प्रदेश सह महामंत्री (संगठन): महाराष्ट्र; जनजाति संपर्क गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र | नागपुर |
| 7 | मधुकर | प्रदेश महामंत्री (संगठन): आंध्र प्रदेश, तेलंगाना | हैदराबाद |
| 8 | दशरथ | प्रदेश सह महामंत्री (संगठन): तेलंगाना | वारंगल |
| 9 | रवींद्र राजू | प्रदेश महामंत्री (संगठन): असम, त्रिपुरा, कार्यालय निर्माण | गुवाहाटी |
| 10 | भीष्म दलसानिया | प्रदेश महामंत्री (संगठन): बिहार | पटना |
| 11 | पवन साई | प्रदेश महामंत्री (संगठन): झारखंड | रांची |
| 12 | सिद्धार्थन | प्रदेश महामंत्री (संगठन): हिमाचल प्रदेश | शिमला |
| 13 | रत्नाकर | प्रदेश महामंत्री (संगठन): गुजरात, दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव | अहमदाबाद |
| 14 | अरुण बिन्द्राणी | प्रदेश सह महामंत्री (संगठन): गुजरात | राजकोट |
| 15 | फणीन्द्रनाथ शर्मा | प्रदेश महामंत्री (संगठन): उत्तराखंड | देहरादून |
| 16 | पवन राणा | प्रदेश महामंत्री (संगठन): दिल्ली, हरियाणा | दिल्ली |
| 17 | कर्मवीर | प्रदेश महामंत्री (संगठन): छत्तीसगढ़ | रायपुर |
| 18 | चन्द्रशेखर | प्रदेश महामंत्री (संगठन): मध्य प्रदेश | भोपाल |
| 19 | मानस मोहंती | प्रदेश महामंत्री (संगठन): ओडिशा | भुवनेश्वर |
| 20 | मंत्री श्रीनिवासुलु | प्रदेश महामंत्री (संगठन): पंजाब, चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
| 21 | धर्मपाल | प्रदेश महामंत्री (संगठन): उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
| 22 | अमिताभ चक्रवर्ती | प्रदेश महामंत्री (संगठन): पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
| 23 | अभय गिरी | संगठक: ब्रज क्षेत्र | आगरा |
| 24 | अनंत नारायण मिश्र | संगठक: भागलपुर, पूर्णिया, कोसी क्षेत्र | पूर्णिया |
हाल ही में BJP ने प्रभारियों और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा और हरीश द्विवेदी को बिहार-कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई थी।
ये भी पढ़ें- मेघालय में मजबूत हुई BJP, UDP के 8 विधायक पार्टी में हुए शामिल









