IND vs AFG के बीच पहले टी20 मैच में दिल्ली की पिच पर दिखेगा किसका जलवा? अब तक रहा है यहां ऐसा रिकॉर्ड

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम को अफगानिस्तान की मेजबानी में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स 2026 से पहले अपनी तैयारियों को परखने के नजरिए से यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है जिसमें सभी की नजरें कप्तान श्रेयस अय्यर पर रहेंगी। भारतीय टीम घर पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहली सीरीज इस फॉर्मेट में खेलने मैदान पर उतरेगी लेकिन यह मेहमान टीम के रूप में उनके लिए होनी वाली है। वहीं सीरीज के पहले मुकाबले को लेकर सभी की नजरें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर भी हैं जहां टॉस की भूमिका भी काफी अहम रहती है क्योंकि टारगेट का पीछा करने वाली टीम का यहां पर पलड़ा अब तक भारी देखने को मिला है।

बल्लेबाजों का पिच पर अब तक देखने को मिला है दबदबा

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर रन काफी तेजी से बनते हुए देखने को मिलते हैं, जिसमें गेंदबाजों के लिए बल्लेबाजों को रोकना काफी मुश्किल काम दिखा है। बाउंड्री छोटी होने की वजह से स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी बल्लेबाज काफी आसानी से बड़ा शॉट खेलते हुए दिखते हैं, ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है, जिसमें इसको जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहेगी। यहां पर अब तक खेले गए 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 5 बार ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है, जबकि 9 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

टीम इंडिया का ऐसा रहा है दिल्ली के मैदान पर रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम का दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो यहां पर उन्होंने 5 मुकाबले अब तक खेले हैं, जिसमें से तीन को जीतने में कामयाब रहे जबकि 2 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने यहां पर पिछली बार साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार का सामना किया था, जब उनको 7 विकेट से हार मिली थी। वहीं अफगानिस्तान की टीम ने दिल्ली के मैदान पर अब तक 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से वह एक को जीतने में कामयाब रहे जबकि एक मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG पहला टी20 मैच बारिश की वजह से होगा रद्द? जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का वेदर

एशियन गेम्स के नॉकआउट मैचों का बदला टाइम, अब 30 मिनट पहले शुरू होंगे मुकाबले

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/arun-jaitley-stadium-delhi-1789296679.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!