वेजिटेरियन डाइट में प्रोटीन की कमी नहीं होने देंगे ये फूड्स, आज से करें डाइट में शामिल

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन क्यों ज़रूरी है इसको लेकर अभी भी देश में जागरूकता कम हैं। खासकर, अगर आप शाकाहारी हैं तो आपकी समस्या और भी बढ़ जाती है। क्योंकि, रोजाना पर्याप्त प्रोटीन लेना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में डाइट में सही प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करना जरूरी है। बोर्ड-सर्टिफाइड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरव सेठी ने कुछ ऐसे शाकाहारी खाद्य पदार्थ बताए हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने में मदद मिल सकती है।

वेजिटेरियन में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए इन फूड्स का करें सेवन: 

  • ग्रीक योगर्ट: अगर आप वेजिटेरियन हैं तो प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में ग्रीक योगर्ट को ज़रूर शामिल करें। 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर है जो आपकी गट हेल्थ को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

  • सोया चंक्स: वेजिटेरियन डाइट में प्रोटीन की कमी को पवार करने के लिए सोया चंक्स सबसे बेहतरीन विकल्प है। 100 ग्राम सोया चंक्स में लगभग 50 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है जो आसानी से आपके एक दिन के प्रोटीन इनटेक को पूरा करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें ल्युसीन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है जो मांशपेशियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। 

  • पनीर, टोफू: पनीर और टोफू भी प्रोटीन की कमी को पूरा करने में बेहद असरदार हैं। 100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। वहीं, टोफू उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो लोग वीगन हैं। यह सोयाबीन से बनता है और इसमें भी प्रोटीन बहुत ज्यादा होते हैं। 100 ग्राम टोफू में लगभग 12 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। 

  • दालें: अपनी डाइट में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दाल, राजमा और छोले को भी ज़रूर शामिल करें।  इन्हें खाने से शरीर को ताकत मिलती है और मांसपेशियों को फायदा होता है

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!