IND vs BAN Live Updates: मंधाना-शेफाली ने दी धमाकेदार शुरुआत, भारतीय टीम का स्कोर 50 रनों के पार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मुकाबले में सामना बांग्लादेश की टीम से हो रहा है। इस मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। क्वार्टर फाइनल मैच में टीम इंडिया का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने जापान की महिला टीम को एकतरफा मात देने के साथ सेमीफाइनल मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया था। अब टीम इंडिया की नजरें गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह को पक्की करने पर रहने वाली है। भारतीय टीम का हालिया फॉर्म भी काफी शानदार चल रहा है, जिसमें इसी महीने हुए एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी को अपने नाम किया था, जिसमें उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम को ही मात दी थी। इस सेमीफाइनल मैच को जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंकाई टीम का सामना करेगी।

भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान को बुरी तरह से दी थी मात

भारतीय टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में जापान को बुरी तरह से हराने में कामयाबी हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान की टीम 19.5 ओवर में केवल 57 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने केवल 30 बॉल यानी पांच ओवर में दो विकेट खोकर 59 रन बनाकर मैच जीत लिया था। जापान तो वैसे भी कमजोर टीम है। लेकिन अब भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होना है, जो उससे बेहतर टीम मानी जाती है।

भारतीय महिला टीम का बांग्लादेश के खिलाफ रहा शानदार रिकॉर्ड

महिला T20I में बांग्लादेश भारत के सामने ज़्यादा कुछ नहीं कर पाया है। दोनों टीमों के बीच हुए 25 मैचों में से भारत ने 22 जीते हैं और बांग्लादेश की पिछली जीत साल 2023 में मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम की नजरें अपने इसे दबदबे को बरकरार रखने पर रहने वाली हैं।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम – स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

बांग्लादेश महिला टीम – दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून।

 

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-vs-bangladesh-2-1789877239.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!