IND vs SL Gold Medal match Asian Games 2026 Live Updates

एशियन गेम्स 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम से गोल्ड मेडल जीतने की बड़ी उम्मीद है। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

इससे पहले एशिया कप 2026 के फाइनल में भी यही दोनों टीमें भिड़ी थीं, जहां भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर आठवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब भारतीय महिला टीम उसी शानदार प्रदर्शन को दोहराकर एक बार फिर गोल्ड जीतना चाहेगी।

भारत का सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश से हुआ था। उस मैच में टीम इंडिया ने पहले बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। वहीं पहले सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। उस मैच में श्रीलंका ने 17.5 ओवर में ही 178 रन का टारगेट चेज किया था।

इंडिया वुमेंस वर्सेस श्रीलंका वुमेंस एशियन गेम्स 2026 स्क्वॉड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव

श्रीलंका वुमेंस स्क्वॉड: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंदी, निमाशा मीपेज, संजना कविंदी और अनुष्का संजीवनी

 

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-22t091130-1790048421.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!