IND vs WI 2nd ODI Live Updates: भारतीय टीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस सीरीज का पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया था, जिसको टीम इंडिया एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे मैच को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने को लेकर रहने वाली हैं। वहीं दूसरे वनडे मैच से पहले विंडीज टीम को एक बड़ा झटका जस्टिन ग्रीव्स जिन्होंने पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी वह इस दूसरे वनडे मैच में अनफिट होने की वजह से पहले ही बाहर हो गए हैं। ऐसे में विंडीज टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय है तो वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में भी एक बदलाव हुआ है जिसमें नीतीश रेड्डी की जगह पर आकिब नबी को जगह मिली है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज की दूसरे वनडे मैच में प्लेइंग 11

भारत – रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज – जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), अमीर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स, विटेल लॉज।

 

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-vs-west-indies-2nd-odi-1790753950.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!