अहमदाबाद के समरस हॉस्टल में खाने में फिर मिले कीड़े, छात्राओं का हंगामा, 14 मांगों पर प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन

अहमदाबाद स्थित गुजरात विश्वविद्यालय के समरस हॉस्टल में छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ का मामला एक बार फिर सामने आया है। हॉस्टल में परोसे जाने वाले भोजन से दोबारा कीड़े निकलने की घटना के बाद छात्राओं में भारी आक्रोश फैल गया। इस गंभीर लापरवाही के विरोध में NSUI द्वारा सुबह 10 बजे से हॉस्टल परिसर के बाहर भूख हड़ताल शुरू की गई।

NSUI के साथ धरने पर बैठी छात्राएं

इस आंदोलन को समरस हॉस्टल की बड़ी संख्या में छात्राओं का सक्रिय समर्थन मिला। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बड़ी संख्या में छात्राएं NSUI के साथ धरने पर बैठीं और हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रशासन ने 14 जायज मांगों को लेकर दिया आश्वासन 

छात्राओं और NSUI के उग्र आंदोलन तथा लगातार की गई मांगों के दबाव में समरस गर्ल्स हॉस्टल का प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने छात्राओं की लगभग 14 जायज मांगों को स्वीकार करते हुए उन्हें पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया।

10 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा समाधान

प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया है कि आगामी 10 दिनों के भीतर सभी 14 मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। यदि निर्धारित समयसीमा में इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो समरस गर्ल्स हॉस्टल के तीन जिम्मेदार अधिकारी स्वेच्छा से अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे।

NSUI ने दी चेतावनी

प्रशासन की ओर से स्पष्ट लिखित आश्वासन मिलने के बाद NSUI ने शाम 4:15 बजे भूख हड़ताल समाप्त कर दी। NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर छात्राओं की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में इससे भी अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पहले भी की जा चुकीं कई बार शिकायत

बता दें कि समरस छात्रावास में विभिन्न जिलों, तालुकों और शहरों से उच्च शिक्षा के लिए अहमदाबाद आने वाले छात्र रहते हैं। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने समय-समय पर भोजन की गुणवत्ता को लेकर कई शिकायतें की थीं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। कीड़े और कनखजूरे मिलने के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भोजन ठेकेदार को बदलने की मांग की, उनका कहना था कि छात्रावास में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए यह आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: 

जामनगर में छापेमारी में निकला 1200 लीटर नकली दूध… 75 किलो घी और मिल्क पाउडर भी जब्त

 



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/food-1790835520.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!