क्या शादीशुदा हैं ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट गुल्लू? वायरल वेडिंग फोटो का कुशल तंवर पहले ही बता चुके हैं सच

बिग बॉस 20 के धमाकेदार आगाज के बाद अब घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच हलचल देखने को मिल रही है। बिग बॉस हाउस में कई जाने-माने सेलेब्स ने एंट्री ली है। ‘स्प्लिट्सविला X6’ के विनर कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने भी ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और पहले ही दिन से घरवालों के बीच वह चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच कुशल अपनी एक वायरल तस्वीर को लेकर बाहर सुर्खियों में हैं। कुशल तंवर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह पहले से ही शादीशुदा हैं? हालांकि, वायरल हो रही तस्वीर नई नहीं है। ये तस्वीर पहली बार इसी साल जून में चर्चा में आई थी, जिसके बाद खुद कुशल ने इस वायरल तस्वीर का सच बताया और इसे फेक कहा था।

दूल्हे के गेटअप में दिखे कुशल तंवर

कुशल तंवर उर्फ गुल्लू इन दिनों बिग बॉस 20 को लेकर चर्चा में हैं। शो में एंट्री लेने के बाद फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि वह इस रियेलिटी शो के भी विनर बनेंगे और जीत की हैट्रिक लगाएंगे। इससे पहले कुशल ‘स्प्लिट्सविला X6’ और ‘मां है ना’ जैसे रियेलिटी शोज के विनर रह चुके हैं। इस बीच कुशल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फोटो के वायरल होते ही ऐसे सवाल उठने लगे हैं कि क्या कुशल पहले से ही शादीशुदा हैं? फोटो में गुल्लू दूल्हे के गेटअप में नजर आ रहे हैं और उनके साथ नजर आ रही लड़की भी दुल्हन की तरह सजी है। दोनों के गले में वरमाला भी है। हालांकि, ये बात और है कि ये वायरल फोटो फेक है।

फेक है वायरल वेडिंग फोटो

कुशल तंवर ने पहले भी इन तस्वीरों पर बात की थी। वायरल फोटोज का सच बताते हुए कुशल ने शादी की बात से इनकार कर दिया था और वायरल तस्वीरों को फ़ेक बताया था। ई-टाइम्स के साथ बातचीत में कुशल इन तस्वीरों का सच बता चुके हैं। लेकिन, अब ‘बिग बॉस’ में अपनी मौजूदगी की वजह से जैसे ही गुल्लू फिर से चर्चा में आए, उनकी ये पुरानी फेक वेडिंग फोटो भी वायरल हो ने लगी, जिसने इंटरनेट पर लोगों की दिलचस्पी फिर से बढ़ा दी है।

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 की बात करें तो इस सीजन का आगाज रविवार, 6 सितंबर को हुआ। सुपरस्टार सलमान खान ने अपने दबंग अंदाज में शो का आगाज किया और दर्शकों को इस साल के कंटेस्टेंट्स से मिलवाया। शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें को माही विज, ईशा रिखी, मैरी कॉम, कनिका मान, अमन गांधी, कुशल तंवर, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, हर्ष मचारे, रोहेद खान और आसिफ खान सहित कुल 16 सेलेब्स ने इस सीजन में हिस्सा लिया है। शो में शुरुआत से ही माही विज चर्चा में हैं। हाल ही में माही ‘डिवोर्स’ को लेकर भी अपने एक कमेंट को लेकर चर्चा में रहीं। ईशा रिखी के साथ बातचीत के दौरान माही ने तलाक का मुद्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इस पर बात करने से साफ इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ेंः ‘मार खाई, बिना सोए ट्रेनिंग की’, बिग बॉस 20 में छलका मैरी कॉम का दर्द, एक्स हसबैंड को क्रेडिट दिए जाने से हुईं नाराज

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!