इसबगोल है पेट के लिए फायदेमंद, लेकिन क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका? एक्सपर्ट ने बताया

इसबगोल प्लांटेगो ओवाटा के बीजों से बनता है। यह घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है जो पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर जो लोग कब्ज से पीड़ित होते हैं उनके लिए यह अमृत समान है। लेकिन क्या आप इसबगोल के सेवन का सही तरीका जानते हैं? न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस कोच लीमा महाजन ने अपने यू ट्यूब पर पर वीडियो शेयर कर बताया है कि इसबगोल का सेवन कब-कैसे और कितनी मात्रा में करनी चाहिए साथ ही इसे खाने से और कौन से फायदे हो सकते हैं?

इसबगोल में मिलने वाले पोषक तत्व

इसबगोल में प्लांट बेस्ड फाइबर से भरपूर होता है जो आपकी पाचन प्रक्रिया को बेहतर करता है। इसकी भूसी में लगभग 70% से अधिक फाइबर होता है, जिसका अधिकांश हिस्सा घुलनशील फाइबर होता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, और फास्फोरस भी पाए जाते हैं। इसका सेवन कब्ज, ब्लोटिंग और गैस में फायदेमंद माना जाता है। 

क्या है इसबगोल इस्तेमाल करने का सही तरीका?

अगर आपने अभी इसबगोल लेना शुरू किया है तो इसकी मात्रा का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। आप केवल तीन से पांच ग्राम इसबगोल लें और इसके लिए करीब ढाई सौ ग्राम पानी का इस्तेमाल करें। इसका सेवन सुबह खाली पेट या डिनर से करीब आधे घंटे पहले करें। आप इसबगोल को पानी में घोलकर तुंरत पी जाएं। अगर इसे घोलकर ज़्यादा देर तक रखा जाए तो यह गाढ़ा हो सकता है और गाढ़ा इसबगोल कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है। आखिर में इस बात का ख्याल रखें कि इसबगोल लेने के कुछ देर बाद आप एक गिलास पानी ज़रूर पिएं और दिनभर पानी के इनटेक को कम न होने दें। भरपूर पानी पीते रहें।

इस बात का रखें ध्यान 

नूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन कहती हैं कि कब्ज में इसबगोल लेना अच्छी बात है लेकिन आप उसपर पूरी तरह निर्भर न रहें। कब्ज होने पर दस पंद्रह दिन से ज़्यादा इसबगोल लेना सही नहीं है। इसकी जगह अपनी डाइट अच्छी करें और अपनी डाइट में घुलनशील फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं और बाउल मोमेंट ठीक करें साथ ही अपने डॉक्टर से मिलें

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!