वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन ने कहा- ‘फ्यूचर कैप्टन’, बोले- आने वाले दिनों में वो और भी ज्यादा खतरनाक हो जाएगा

10 सितंबर को ईस्ट जोन की टीम ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता। ईस्ट जोन ने पहली पारी में बढ़त हासिल करके साउथ जोन को हराया। ईस्ट जोन की टीम ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन और उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशान किशन ने वैभव द्वारा लिए गए DRS फैसले, उनकी कप्तानी और उनके खेल को लेकर बात की।

यह वीडियो बीसीसीआई डोमेस्टिक के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में वैभव से कुछ सवाल पूछने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उनके बोलने से पहले ही ईशान किशन बीच में आ गए। ईशान ने हंसते हुए कहा कि क्या बात हो रही है भाई? जरा मुझे भी बताओ, मैं भी सुनना चाहता हूं कि यह क्या जवाब दे रहा है। इससे पहले कि वैभव कुछ कहते, ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में उनके द्वारा लिए गए DRS के फैसले पर बात करने लगे।

वैभव के DRS लेने पर क्या बोले ईशान किशन

ईशान किशन और वैभव के बीच DRS लेने का क्रेडिट को लेकर मजेदार नोक-झोंक देखने को मिली। ईशान ने मजाक में कहा कि DRS लेने का असली इरादा भले ही उनका था, लेकिन ऐन मौके पर वैभव पास आ गए और पूरा क्रेडिट ले गए, जिसके बाद इंटरनेट पर यह मामला खूब छाया रहा। हालांकि ईशान ने हंसते हुए यह भी माना कि वैभव ने इस काम को बहुत अच्छे से संभाला और वे उनके लिए खुश हैं। इस पर वैभव ने तुरंत पलटवार करते हुए तंज कसा कि जब ईशान खुद मैदान से बाहर गए थे, तब बाहर बैठकर रिव्यू के फैसले कौन ले रहा था, यह भी तो सबको बताना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन ने बताया फ्यूचर कैप्टन

ईशान ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि वे फ्यूचर में भारतीय टीम के कप्तान भी बन सकते हैं और देखना होगा कि वे आगे कैसा प्रदर्शन करते हैं। ईशान का मानना है कि वैभव एक बेहतरीन खिलाड़ी तो हैं ही, साथ ही दिल के भी बहुत अच्छे इंसान हैं जो टीम के हर साथी का पूरा ध्यान रखते हैं। ईशान ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में वैभव का खेल और ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज बनेंगे।

फाइनल में कैसा रहा ईशान और वैभव का प्रदर्शन?

फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो वह पहली पारी में 37 बॉल पर 44 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं दूसरी पारी में वह सिर्फ 16 बॉल पर 8 रन बनाकर चलते बने। पहली पारी में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की जबरदस्त पारी खेली और उनकी टीम 708 रन बनाने में कामयाब रही। इस दोहरे शतकीय पारी के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। वहीं साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के पास सुनहरा मौका, कहीं श्रेयस अय्यर चूर- चूर ना कर दें सपना

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मुकाबला, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-11t152352-1789120403.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!