भारत के खिलाफ ऐतिहासिक T20I के लिए जापान ने घोषित किया स्क्वाड, पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

क्रिकेट के मैदान पर भारत और जापान की भिड़ंत अब हकीकत बनने जा रही है। दोनों देशों की टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगी। जापान ने इस ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान केंडल फ्लेमिंग को सौंपी गई है, जो एशियन गेम्स 2026 में भी टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।

भारत और जापान के बीच यह मुकाबला 22 सितंबर 2026 को जापान के तोचिगी प्रीफेक्चर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच सुजुकी कप का हिस्सा है और भारत-जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत के तौर पर आयोजित किया जा रहा है।

जापान की टीम में धाकड़ खिलाड़ी

जापान की टीम में कप्तान केंडल फ्लेमिंग के अलावा चार्ली हारा हिन्जे, बेंजामिन गो इटो डेविस, कोहेई कुबोटा, वाटारू मियाउची, रियो सकुरानो, डेक्लान सुजुकी, शोमा स्लेटर, अलेक्जेंडर शिराई, लैचलान लेक, माकोटो तानियामा, इब्राहिम ताकाहाशी, त्सुयोशी ताकादा, जेक कुसुडा और एलेस्टर फ्लेमिंग को शामिल किया गया है। यह मुकाबला स्पोर्ट 75 पहल का भी हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य भारत और जापान के बीच खेलों के जरिए आपसी संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके तहत दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने और क्रिकेट को जापान में ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

हाल ही में जब इस मुकाबले का ऐलान किया गया था, तो जापान क्रिकेट एसोसिएशन के CEO नाओकी मियाजी ने भारत के खिलाफ मुकाबले को जापान क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मौका बताया था। उन्होंने कहा था कि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को जापान में खेलने के लिए आमंत्रित करना उनके संघ के लिए बेहद खास अवसर है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का स्वागत करने के साथ-साथ जापान के स्थानीय लोगों से भी इस मुकाबले के दौरान अपनी टीम का समर्थन करने की अपील की थी।

सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड मुकाबले के लिए तैयार

गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड को भी विशेष तौर पर तैयार किया जा रहा है। आमतौर पर करीब 500 दर्शकों की क्षमता वाले इस मैदान में मैच के दौरान लगभग 2000 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। टिकटों की बिक्री से जुड़ी जानकारी जापान क्रिकेट एसोसिएशन अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जल्द जारी करेगा।

भारत के खिलाफ T20I मैच के लिए जापान की टीम: केंडल फ्लेमिंग, हार्ली हारा हिन्जे, बेंजामिन गोउ इटो डेविस, कोहेई कुबोटा, वातारू मियाउची, रियो साकुराना, डेक्लान सुजुकी, शोमा स्लेटर, अलेक्जेंडर शिराई, लाचलान लेक, मकोतो तानियामा, इब्राहिम ताकाहाशी, त्सुयोशी तकादा, जेक कुसुदा, एलेस्टर फ्लेमिंग।

यह भी पढ़ें:

ईशान किशन की ख्वाहिश रह गई अधूरी, तिहरे शतक से बाल बाल चूके, रिकॉर्ड्स की लगा दी झड़ी

ODI World Cup 2027 से पहले अंग्रेजों की बड़ी तैयारी, पूर्व कप्तान को बनाया स्पेशलिस्ट मेंटर

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/japan-1-1788795871.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!