रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को काजोल ने दी श्रद्धांजलि, शेयर की फोटो, दिखी चाची-भतीजी की खूबसूरत बॉन्डिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार, 22 सितंबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। यश राज फिल्म्स की ओर से एक बयान जारी करते हुए कृष्णा मुखर्जी के निधन की पुष्टी की गई। वहीं मंगलवार की ही शाम कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार किया गया। बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे। शाहरुख खान से लेकर करण जौहर, आलिया भट्ट सहित कई सितारे श्मशान घाट पहुंचे और कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अब एक्ट्रेस काजोल ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी आंटी कृष्णा मुखर्जी के निधन पर दुख जताया है।

काजोल ने कृष्णा मुखर्जी के निधन पर जताया दुख

काजोल ने अपनी आंटी और रानी मुखर्जी की मां, कृष्णा मुखर्जी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों दुर्गा पंडाल में नजर आ रही हैं। काजोल, कृष्णा मुखर्जी के बगल में बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन की इस तस्वीर में काजोल की उनकी आंटी के साथ बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। तस्वीर शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा- ‘एक और सितारा आसमान को और भी खूबसूरत बनाने के लिए चला गया…’।

kajol

Image Source : INSTAGRAM/@KAJOLकाजोल का पोस्ट।

काजोल का रानी मुखर्जी से रिश्ता

काजोल और रानी मुखर्जी आपस में चचेरी बहनें हैं। काजोल के पिता शोमू मुखर्जी और रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी आपस में चचेरे भाई थे, जिसके चलते काजोल और रानी सेकेंड कजिन्स हैं और इस रिश्ते से रानी की मां कृष्णा मुखर्जी काजोल की चाची हुईं। काजोल और रानी साथ में फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, एक समय था जब दोनों के बीच बहुत कम बातचीत थी, लेकिन समय के साथ दोनों की दूरियां कम होती गईं और अब दोनों आपस में काफी अच्छा बॉन्ड साझा करती हैं।

कृष्णा मुखर्जी का निधन

बता दें कि पूर्व प्लेबैक सिंगर और रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी ने 22 सितंबर को 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए उनके निधन की पुष्टि की और दुख की इस घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया। मंगलवार की ही शाम मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रानी मुखर्जी के साथ परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे और शाहरुख खान-करण जौहर सहित कई सितारे कृष्णा मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः मेलबर्न की सरजमीं पर रानी मुखर्जी का बजा डंका, डॉक्टरेट की उपाधि मिलते ही छलके एक्ट्रेस के आंसू

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!