करीना कपूर से कृति सेनन के विज्ञापन विवाद पर किया गया सवाल, बचती दिखीं बेबो, मेघना गुलजार ने संभाली बात

कृति सेनन पिछले दिनों रक्षा बंधन के एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में रहीं। इस विज्ञापन में कृति सेनन के ड्रेस को लेकर हुए विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक शख्सियतों ने भी कृति के लुक पर सवाल उठाए और रक्षाबंधन जैसे त्योहार के लिए इसे अनुचित बताया। विवाद के बाद आखिरकार ज्वेलरी ब्रांड ने विज्ञापन को हटा दिया। इस बीच करीना कपूर से भी इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी गई। अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान  करीना कपूर खान से कृति सेनन के विज्ञापन से जूड़े विवाद पर पूछा गया कि क्या स्क्रीन पर क्या पहनना है और क्या नहीं, इसे लेकर उनकी कोई सीमा है?

जवाब देने से हिचकिचाईं करीना

इवेंट के दौरान करीना से पूछा गया कि, ‘सोशल मीडिया पर अक्सर एक्ट्रेसेस को उनके कपड़ों और रिप्रेजेंटेश को लेकर ट्रोल किया जाता है, ऐसे में एक एक्ट्रेस के नाते उनकी क्या सीमाएं होनी चाहिए?’ करीना से जब हालिया विवाद को लेकर सवाल किया गया तो वह इसका जवाब देने से बचती दिखीं। करीना ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और बगल में बैठीं डायरेक्टर मेघना गुलजार से इस सवाल का जवाब देने को कहा, जिसके बाद मेघना गुलजार ने पूरा मामला संभाला।

मेघना गुलजार ने संभाली बात

करीना को जवाब देने से हिचकिचाते देखकर मेघना गुलजार ने बाद संभाली और खुद ही सवाल का जवाब भी दे दिया। मेघना ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि स्क्रीन पर कोई एक्टर क्या कपड़े पहनता है, ये उस किरदार पर निर्भर करता है जो वो निभा रहा है। उन्होंने कहा- ‘ये इस बात पर निर्भर करता है कि फिल्म में महिला या पुरुष कैरेक्टर कैसा है। किरदार के हिसाब से ही उनके कपड़े तय किए जाते हैं। ये पूरी तरह से किरदार पर निर्भर करता है और फिल्म के डायरेक्टर पर निर्भर करता है। ये सवाल किसी एक्टर से पूछना गलत है।’

क्या है पूरा विवाद?

कृति सेनन के विज्ञापन से जुड़े विवाद की बात करें तो ये एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन से जुड़ा है। इस विज्ञापन में कृति ने ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ व्हाइट ब्रालेट ब्लाउज पहना था, जिसे उन्होंने केप के साथ स्टाइल किया था। रक्षाबंधन के विज्ञापन में आधुनिक स्टाइल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का एक वर्ग नाराज हो गया और कृति के लुक की आलोचना की। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि इसमें कगंना रनौत से लेकर राहुल गांधी तक की एंट्री हो गई, जिसके बाद ज्वेलरी ब्रांड ने ये विज्ञापन ही हटा दिया।

ये भी पढ़ेंः कानून बनाम सच की जंग में टकराएंगे दो वर्दीधारी करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन, ‘दायरा’ के ट्रेलर में कूट-कूटकर भरा है सस्पेंस

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!