वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने 129 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली। हालांकि, उनके इस शानदार शतक के बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। राहुल ने मैच के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शतक बनाने और मैदान पर लंबा समय बिताने की उन्हें बेहद खुशी है, क्योंकि इससे आगामी सीरीज से पहले उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर गहरा मलाल भी जताया कि टीम यह मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने से चूक गई।
सीरीज में क्लीन स्वीप न कर पाने का मलाल है- केएल राहुल
तीसरे वनडे मैच के बाद जियो स्टार से बातचीत के दौरान केएल राहुल ने बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 129 रन बनाने की उन्हें खुशी तो है, लेकिन मैच हारने और सीरीज में क्लीन स्वीप न कर पाने का मलाल भी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए क्रीज पर लंबा वक्त बिताना बहुत जरूरी था, क्योंकि जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद से उन्हें वनडे में बड़ी पारी खेलने का मौका नहीं मिला था। राहुल का कहना है कि अगले साल अक्टूबर में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यह बल्लेबाजी बेहद अहम थी, ताकि वे प्रैक्टिस में सीखी गई नई चीजों को मैच में परख सकें।
ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी को लेकर केएल राहुल ने क्या कहा?
2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर केएल राहुल ने बताया कि टीम बाइलेटरल सीरीज का इस्तेमाल नए प्लेयर्स को आजमाने के लिए कर रही है। अब वनडे मेमन सिर्फ 330-340 रन बनाना काफी नहीं है, इसलिए बल्लेबाजों का पूरा ध्यान सेट होने के बाद आक्रामक खेलकर 370 से 400 रन तक पहुंचने का है। उन्होंने कहा कि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का काम क्रीज पर आते ही तेजी से रन बनाना और स्ट्राइक रोटेट करना है। बुमराह और अक्षर जैसे मुख्य खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में नए खिलाड़ियों को परखने का अच्छा मौका मिला है, ताकि वर्ल्ड कप के लिए एक मजबूत टीम तैयार की जा सके।
तीसरे वनडे मैच का हाल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए थे। इस दौरान केएल राहुल ने नाबाद 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा ने 85 बॉल पर 92 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने इस टारगेट को 48.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उनके कप्तान शाई होप ने 143 बॉल पर 162 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
यह भी पढ़ें
ईरानी कप में पुलवामा के गेंदबाज ने फेंके 22 नो बॉल, झटके 5 विकेट, लेकिन टीम को मिली हार
कप्तान अय्यर ने खोला वैभव सूर्यवंशी का बड़ा राज, बोले- समय आने पर पूरे भारतीय क्रिकेट पर छा जाएगा
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/PTI10_03_2026_000494B.jpg








