‘वाइब’ में कुणाल खेमू ने शर्मिला टैगोर को किया डायरेक्ट, सास संग काम करने का अनुभव किया शेयर

हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर शर्मिला टैगोर लंबे समय के बाद ‘वाइब’ फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को उनके दामाद कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है। बुधवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान, एक्टर कुणाल ने अपनी सास को डायरेक्ट करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म ‘वाइब’ में कैमियो रोल के लिए अपनी सास शर्मिला टैगोर को कैसे मनाया। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर सभी को बहुत पसंद आ रहा है।

कुणाल खेमू ने ‘वाइब’ में शर्मिला टैगोर को डायरेक्ट पर बात की

जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म में शर्मिला टैगोर का होना हमेशा से प्लान का हिस्सा था तो कुणाल ने कहा कि उन्होंने अपनी सास से तब बात की थी, जब उन्हें पक्का नहीं था कि वह मानेंगी या नहीं। उन्होंने कहा, ‘शर्मिला जी के साथ काम करना मेरे लिए एक तरह से शॉट इन द डार्क था। मैंने उनसे पूछा कि फिल्म में एक हिस्सा है, जो कैमियो है। क्या वह उस किरदार को निभाएंगी। उन्होंने मुझसे फिल्म की कहानी का सिनॉप्सिस मांगा। फिर मैंने उन्हें फिल्म की कहानी बताई और उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ एक ट्रिक सवाल था, मैं तो वैसे भी ये करने वाली थी।’ 

कुणाल ने शर्मिला टैगोर संग काम करने पर जताई खुशी

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने आगे कहा, ‘वह इस काम के लिए काफी सहज और उदार थीं। मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से एक है, जिसे मैं अपनी उपलब्धियों की लिस्ट में जोड़ सकता हूं। मुझे खुशी और गर्व है कि मुझे उनकी जैसी दिग्गज अभिनेत्री के साथ ‘एक्शन’ और ‘कट’ कहने का मौका मिला।’

‘वाइब’ में शर्मिला टैगोर का कैमियो

इंडिया टीवी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ में कैमियो रोल निभाएंगी। शर्मिला आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ में नजर आई थीं। हालांकि, वह ‘गुलमोहर’ का भी हिस्सा थीं, लेकिन वह फिल्म थिएटर के बजाय ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस वजह से ‘वाइब’ हिंदी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर उनकी वापसी मानी जा रही है। 2025 में शर्मिला ने ‘पुरातावन’ के साथ बंगाली सिनेमा में वापसी की, जो बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही।

ANI

ये भी पढ़ें – Exclusive: VIBE में शर्मिला टैगोर का सरप्राइज कैमियो, दामाद कुणाल खेमू संग निभाएंगी रोल, ट्रेलर में दिखेगी झलक

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!