2016 में किया था डेब्यू, अब 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट स्क्वाड में हुई एंट्री, साउथ अफ्रीका में दिखाएंगे दम

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले दो नए नाम जुड़ गए हैं। बल्लेबाज निक मैडिन्सन और विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम हार्पर को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है। मैडिन्सन के लिए यह मौका बेहद खास है, क्योंकि वह 2025 में टेस्टिकुलर कैंसर के इलाज के बाद अब दोबारा ऑस्ट्रेलियाई टीम के दरवाजे तक पहुंचे हैं।

ऑस्ट्रेलिया को यह बदलाव जोश इंग्लिस के चोटिल होने के बाद करना पड़ा है। इंग्लिस ODI सीरीज के दौरान उंगली में फ्रैक्चर के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। वहीं, ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की फिटनेस पर भी सवालिया निशान है। ग्रीन को 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेले गए तीसरे ODI के दौरान पेट में चोट लगी थी।

मैडिन्सन ने 2016 में खेला था टेस्ट मैच

34 साल के मैडिन्सन ने इससे पहले 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट खेले थे। उनका आखिरी टेस्ट भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। हालांकि, कैंसर के इलाज के बाद उन्होंने अभी तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट का कोई मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने 2025-26 सीजन में सिडनी थंडर के लिए बिग बैश लीग और न्यू साउथ वेल्स की सेकेंड XI टीम के लिए एक मुकाबला खेला था। मैडिन्सन ने पिछले सप्ताह ODI कप में विक्टोरिया के खिलाफ 126 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी फॉर्म का संकेत दिया था। उन्हें पिछले महीने न्यू साउथ वेल्स का शेफील्ड शील्ड कप्तान भी बनाया गया है। शील्ड का नया सीजन अगले सप्ताह शुरू होना है।

दूसरी ओर, अनकैप्ड सैम हार्पर ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ भारत दौरे पर थे। उन्होंने दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में 128 रन की शानदार पारी खेली और इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली। पिछली 8 फर्स्ट क्लास पारियों में हार्पर के बल्ले से तीन शतक निकले हैं। ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि जोश के ठीक होने के दौरान सैम हमें विकेटकीपिंग का विकल्प देते हैं, जबकि निक बैटिंग ऑर्डर में फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करते हैं। मैट रेनशॉ को भी अंतिम ODI के दौरान लगी चोट से उबरने के बाद फिट घोषित कर दिया गया है। ऐसे में उनके पहले टेस्ट में ओपनिंग करने की उम्मीद है। इंग्लिस की चोट की दोबारा जांच दूसरे टेस्ट से पहले की जाएगी, इसलिए उनके बाद में दौरे से जुड़ने की संभावना बनी हुई है।

9 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज का आगाज

ग्रीन को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को उम्मीद है कि वह 9 अक्टूबर से डरबन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट तक फिट हो जाएंगे। हालांकि, अगर वह सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर उपलब्ध होते हैं तो गेंदबाजी में उनकी भूमिका को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा। ग्रीन को तीसरे ODI में कोर्बिन बॉश की फुल टॉस गेंद पेट पर लगी थी। चोट के बावजूद उन्होंने अगली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन उसके तुरंत बाद आउट होने के दौरान वह दर्द से कराहते नजर आए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया शनिवार और रविवार को पोटचेफस्ट्रूम में CSA इन्विटेनशनल XI के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगा। पहला टेस्ट 9 अक्टूबर से डरबन में शुरू होगा।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK एशियन गेम्स फाइनल मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE, ये है आसान तरीका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त नुकसान, ऑस्ट्रेलिया ने दिया करारा झटका

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/nick-1790875222.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!