फ्रिज में बची सब्जियों से ब्रेकफास्ट में बनाएं सुपर टेस्टी ब्रेड टोस्ट, बच्चों को भी आएगा पसंद

अक्सर ऐसा होता है कि फ्रिज में कई तरह की थोड़ी थोड़ी सब्जियां बची होती है। जैसे आधी शिमला मिर्च, थोड़ा सा गाजर, दो-चार उबले आलू और कटोरी भर मटर। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि इसका क्या बनाया जाए। अगर समय से पहले इनका इस्तेमाल न किया जाए तो ये खराब हो जाती है। लेकिन अब फ्रिज की कोई भी सब्जी खराब नहीं होगी। क्योंकि बची हुई सब्जियों से आप झटपट सुपर टेस्टी ब्रेड टोस्ट बना सकते हैं। यहां हम इसकी सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। तो बिना देरी के नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस: 6 से 8 (ब्राउन, व्हाइट या मल्टिग्रेन)
  • सब्जियां: 1 कप बारीक कटी हुई (शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स, उबले आलू, कॉर्न या पनीर)
  • प्याज और टमाटर: 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • मलाई या मेयोनेज़: 2-3 चम्मच (बाइंडिंग और क्रीमी टेक्सचर के लिए)
  • चीज: 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ 
  • मसाले: 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच ओरिगेनो/चिली फ्लेक्स, स्वादानुसार नमक
  • मक्खन या घी: टोस्ट सेकने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1: एक बड़े बाउल में फ्रिज में बची हुई सभी सब्जियों को बिल्कुल बारीक काट लें। अगर उबले हुए आलू या पनीर के टुकड़े बचे हैं, तो उन्हें मैश कर लें।

स्टेप 2: सब्जियों में मलाई या मेयोनेज़, काली मिर्च पाउडर, ओरिगेनो, चिली फ्लेक्स और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। मलाई से सब्जियों में एक बेहतरीन क्रीमी टेक्सचर आता है।

स्टेप 3: अब ब्रेड की स्लाइस लें। अगर आप चाहें तो ब्रेड पर पहले थोड़ी सी हरी चटनी या टोमैटो केचप लगा सकते हैं। अब तैयार सब्जियों के मिश्रण को ब्रेड पर डालें और उसे फैलाएं।

स्टेप 4: बच्चों के लिए टोस्ट बना रहे हैं, तो ऊपर से थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें। इससे यह टोस्ट पिज्जा जैसा स्वाद देगा और बच्चे इसे शौक से खाएंगे।

स्टेप 5: तवे या ग्रिलर पर थोड़ा सा मक्खन या घी लगाएं। ब्रेड को तवे पर रखें और धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से तब तक सेकें जब तक कि ब्रेड क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन न हो जाए। फिर इसे निकालें और बीच से ट्रैंग्लूर फॉर्म में काटें और सर्व करें। 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!