भीगा पोहा, पालक और हरी मिर्च पीसकर बनाएं ये स्वादिष्ट नाश्ता, नोट कर लें पोहा चीज़ पॉपर्स की आसान सी रेसिपी

मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। बदलते मौसम में लोगों का मन कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का करता है। लोग अक्सर चाय के साथ कुछ ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं जो झटपट बन जाए और खाने में लाजवाब हो। ऐसे में पोहा चीज़ पॉपर्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे भीगा पोहा,  पालक और हरी मिर्च को पीसकर तैयार किया जाता है। ये खाने में लाजवाब लगता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए पोहा चीज़ पॉपर्स की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

  • भीगा हुआ पोहा: 1 कप
  • ताजा पालक: 1 कप (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी या पिसी हुई)
  • उबला आलू: 1 (मैश किया हुआ, बाइंडिंग के लिए)
  • प्रोसेस्ड या मोज़रेला चीज़: ½ कप (छोटे क्यूब्स में कटा हुआ)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला: ½ छोटा चम्मच
  • चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर या मैदा: 2 बड़े चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स: ½ कप 
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: तलने के लिए

बनाने का तरीका

पेस्ट और डो तैयार करें

सबसे पहले पोहा को धोकर 5 मिनट के लिए भिगो दें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए। अब मिक्सी के जार में भीगा हुआ पोहा, पालक और हरी मिर्च डालकर बिना पानी मिलाए या बिल्कुल थोड़े पानी के साथ इसे दरदरा पीस लें।

मिश्रण को गूंथें
पिसे हुए पोहा और पालक के मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें उबला मैश किया आलू, अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं। सभी सामग्रियों को हाथों से अच्छी तरह मिलाकर आटे जैसा डो तैयार कर लें।

बॉल बनाएं और चीज़ भरें
तैयार मिश्रण में से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को हाथ पर फैलाकर बीच में एक चीज़ क्यूब रखें और चारों तरफ से बंद करके गोल बॉल्स का आकार दें। ध्यान रखें कि चीज़ पूरी तरह से ढक जाना चाहिए।

कोटिंग करें
एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर और थोड़े पानी का पतला घोल बनाएं। अब हर पोहा बॉल को पहले कॉर्नफ्लोर घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह रोल करें। इससे पॉपर्स तलते समय फटेंगे नहीं और बहुत ही कुरकुरे बनेंगे।

फ्राई करें
कढ़ाई में तेल मध्यम आंच पर गरम करें। तैयार बॉल्स को धीरे-धीरे तेल में डालें और सुनहरा व क्रिस्पी होने तक तल लें। तलने के बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि एक्सट्रा ऑयल निकल जाए।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!