मिर्जापुरः द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कायम है भौकाल, पांचवे दिन भी छापी मोटी रकम, 125 करोड़ पार हुई कमाई

ओटीटी की दुनिया पर भौकाल दिखाने वाली ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म के रूप में बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। जब से मेकर्स ने ‘मिर्जापुरः द मूवी’ का ऐलान किया था, दर्शकों के बीच इसकी रिलीज का इंतजार होने लगा और अब जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो टिकट खिड़की पर इसका साफ असर देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुआ इसके गाने ‘सांसों की माला पे’ को भी दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। रिलीज के पहले दिन से ही ‘मिर्जापुरः द मूवी’ जबरदस्त कमाई कर रही है और रिलीज के पांचवे दिन यानी पहले मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वीक डेज पर भी अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इसी का असर है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

पांचवे दिन भी दिखा ‘मिर्जापुरः द मूवी’ का भौकाल

‘मिर्जापुरः द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ और ‘हनुमान अंश’ को भी टक्कर दे रही है। रिलीज के पांच दिन में ही फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया है। पांचवे दिन फिल्म की कमाई काफी शानदार रही। सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के पांचवे दिन भी ‘मिर्जापुरः द मूवी’ ने डबल डिजिट में कमाई की है। मंगलवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10,685 हजार शोज के साथ 15.35 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 125.10 करोड़ कमा लिए हैं।

पांच दिनों में फिल्म का कलेक्शन

फिल्म ने 25.75 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी, जो शनिवार को बढ़कर 32 करोड़ और रविवार को 36 करोड़ हो गई। सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। वीक डे होने के बावजूद फिल्म ने 16 करोड़ की कमाई की, हालांकि रविवार की तुलना में ये 55.6% कम रही। इस गिरावट के बावजूद पंकज त्रिपाठी और अली फजल की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘मिर्जापुरः द मूवी’ ने पांचवे दिन 15.35 करोड़ का कलेक्शन करते हुए भारत में पांच दिनों में 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

दुनियाभर में 176 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारत में 149.67 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, जबकि इसकी नेट कमाई 125.10 करोड़ है। फिल्म ने विदेशों में भी 27 करोड़ कमाए हैं, जिससे पांच दिनों में फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 176.67 करोड़ हो गई है।

मिर्जापुर: द मूवी की कास्ट

मिर्जापुरः द मूवी में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल के साथ जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी शामिल हैं। अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश की गई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और पुनीत कृष्णा ने लिखा है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर, 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ेंः ‘शूरवीर’ को लेकर Mirzapur The Movie पर लगा था आरोप, अब मिला लाइसेंस, गाने के मेकर्स ने दी सफाई

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!