ETPL 2026 के फाइनल में एडिनबर्ग कासल रॉकर्स ने बेलफास्ट वूल्व्स को 7 विकेट से हराकर यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। बेलफास्ट से मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉकर्स की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज एंड्रीज गौस ने 61 गेंदों पर नाबाद 90 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई। एडिनबर्ग की इस जीत में एंड्रीज गौस ने अहम भूमिका निभाई। टीम ने 18.4 ओवर में 151 रन का टारगेट हासिल कर लिया।
टिम टेक्टर ने बेलफास्ट के लिए बनाए 84 रन
बेलफास्ट वूल्व्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 150 रन बनाए। टीम के लिए टिम टेक्टर ने 62 गेंदों पर 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली और डेवोन कॉनवे के साथ 63 रनों की साझेदारी की, जबकि ग्लेन मैक्सवेल (3) और पॉल स्टर्लिंग (8) जैसे बड़े बल्लेबाज इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। एडिनबर्ग की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि टॉम करन, मार्क वाट और जेजे स्मट्स को 1-1 विकेट मिला।
एंड्रीज गौस 90 रन बनाकर नाबाद लौटे
151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉकर्स के ओपनर्स रॉस अडायर (23) और जेजे स्मट्स (15) के आउट होने के बाद नंबर तीन पर उतरे एंड्रीज गौस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गौस ने 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 गेंदों पर नाबाद 90 रनों की तूफानी पारी खेली और 19वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर छक्का लगाकर 18.4 ओवरों में टीम को 7 विकेट से खिताबी जीत दिला दी। इस जीत के साथ एडिनबर्ग रॉकर्स ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखते हुए पहला ETPL खिताब अपने नाम किया।
किसे मिला प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज का अवॉर्ड?
फाइनल मैच में नाबाद 90 रनों की पारी के लिए एंड्रीज गौस को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। वहीं इस पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले फाफ डु प्लेसिस अंत में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। फाफ ने ETPL 2026 में 10 मैचों में 56.12 के औसत से 449 रन बनाए।
यह भी पढ़ें
एशियन गेम्स से बाहर हुआ पाकिस्तान का तेज गेंदबाज, 34 T20I खेलने वाले खिलाड़ी को मिला मौका
तेजल हसबनीस और अनुष्का शर्मा की 126 रन की पार्टनरशिप, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी मात
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-21t084415-1789960375.jpg








