अगर आप उन महिलाओं में से हैं जो हर खास मौके और तीज त्यौहार पर साड़ी पहना पसंद करती हैं तो यह लेख आपके लिए है। वैसे तो साड़ी में हर महिला का लुक खूबसूरत लगता है। लेकिन, अगर साड़ी के साथ ब्लाउज़ की डिजाइन, सही ज्वेलरी, मेकअप और हेयर स्टाइलिंग पर ध्यान दिया जाए तो लुक और भी आकर्षक बन सकता है। तो, अगर आप भी साड़ी में कुछ रॉयल ट्राई करना चाहती हैं, तो मृणाल ठाकुर का ये गुलाबी साड़ी लुक आपके लिए परफेक्ट है।
लुक डिटेलिंग्स
मृणाल ठाकुर
-
टिश्यू सिल्क साड़ी और टैसल वर्क ब्लाउज: इस टिश्यू सिल्क साड़ी में मृणाल ठाकुर का बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नज़र आ रही हैं। उन्होंने पीच-पिंक शेड की मैटेलिक शाइन वाली टिश्यू सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन-सिल्वर दोनों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, ब्लाउज पर हैवी जरी, जरदोजी और सीक्वेंस की एंब्रॉयडरी की गई है। ब्लाउज की स्लीव्स पर फ्रिंज यानी लटकन भी नज़र आ रही है।
मृणाल ठाकुर
-
ज्वैलरी और एक्सेसरीज: मृणाल ठाकुर ने गले में हैवी अनकट कुंदन और पर्ल का चोकर नेकलेस पहना है। उसके साथ ही उन्होंने मैचिंग कुंदन और पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स पहने हैं। साथ ही हाथ में एक कुंदन की रिंग पहनी हुई है।
मृणाल ठाकुर
-
हेयर और मेकअप: मृणाल ने हेयर स्टाइलिंग में लो-बन बनाया गया है, जिसे पेस्टल फूलों से सजाया है। उनका मेकअप ड्यूई और ग्लोइंग है, जिसमें न्यूड-पिंक लिपस्टिक, स्मोकी आई मेकअप और चीकबोन्स पर हाईलाइटर का इस्तेमाल किया गया है।
कैसे पाएं यह लुक?
इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए आप पिंक कलर के शेड में शिफॉन या टिशू सिल्क साड़ी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस बता का ध्यान रखें कि साड़ी में बहुत ज़्यादा वर्क न हो। आपकी साड़ी जितनी सिंपल होगी यह लुक उतना ही बेहतर होगा। ब्लाउज़ में आप ज़रूर लटकन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
वही, अगर ज्वैलरी की बात करें तो इस में स्टेमेंट चोकर चार चांद लगाएगा। इसलिए नैकलेस में आप चोकर ही पहनें। साथ ही अपना मेकअप मिनिमल रखें। अगर आप इस लुक को थोड़ा कैज़ुअल बनाना चाहती हैं तो हेयर खुला रख सकती हैं। अगर आप छट का व्रत रखती हैं और साड़ी स्टाइलिंग के बारे में सोच रही हैं तो तमन्ना भाटिया के इन साड़ी लुक्स को रिक्रिएट कर सकती है
जाह्नवी कपूर के ये साड़ी लुक्स हैं फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट, आप भी करें रीक्रिएट









