मुकेश कुमार ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में फेंके 14 नो बॉल, मैच में झटके 7 विकेट

ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ईस्ट जोन की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम के गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक हर किसी ने इस मैच में अब तक अहम योगदान दिया है। ईस्ट जोन के लिए मुकाबले में मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 7 विकेट झटके। लेकिन इस दौरान उन्होंने काफी नो बॉल भी फेंके, जिससे उनके कप्तान काफी निराश नजर आए।

मुकेश कुमार ने दोनों पारियों को मिलाकर फेंके 14 नो बॉल

मुकेश कुमार की गेंदबाजी की बात करें तो पहली पारी में उन्होंने 16 ओवर बॉलिंग की और वहां उन्होंने 56 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इस दौरान उन्होंने 6 नो बॉल और एक वाइड फेंका। यही हाल उनका दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान भी रहा। दूसरी पारी में उन्होंने 12 बॉलिंग की और वहां 44 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 8 नो बॉल और दो वाइड फेंके। इस तरह उन्होंने एक ही मैच में कुल 14 नो बॉल फेंक दिए। जो आम तौर पर काफी कम देखने को मिलता है। अच्छी बात ये रही कि उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 7 विकेट भी निकाले।

पहली पारी में दोनों टीमों ने बनाए 266 रन

मैच की बात करें तो सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 266 रन बनाए थे। इस पारी में उनके लिए एकमात्र अर्धशतक रिंकू सिंह ने लगाया था। उनके अलावा आर्यन जुयाल ने 46 रन का योगदान दिया। जवाब में ईस्ट जोन की टीम भी वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन की अर्धशतकीय पारी के दम पर पहली पारी में 266 रन बनाने में कामयाब रही। वैभव ने इस दौरान दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा।

ईस्ट जोन को जीत के लिए 159 रन की जरूरत

दूसरी पारी में सेंट्रल जोन की टीम 50.2 ओवर में 158 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ईस्ट जोन की टीम को यहां से फाइनल में पहुंचने के लिए 159 रन की जरूरत है। सेंट्रल जोन के लिए दूसरी पारी में एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। अमन मोखडे टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 89 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। अरशद खान ने 25 और हर्ष दुबे ने 24 रन का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें

इंडिया सीरीज के लिए हुआ ऑस्ट्रेलिया A टीम का ऐलान, भारतीय मूल के 2 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी से पहले बदल गया मुंबई का कप्तान, शार्दुल ठाकुर की जगह सिद्धेश लाड को मिली जिम्मेदारी

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-01t124206-1788246715.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!