मुंबई इंडियंस ने नए हेड कोच के नाम का किया ऐलान, ल्यूक विलियम्स संभालेंगे अब यह जिम्मेदारी

महिला प्रीमियर लीग का अगला सीजन साल 2027 की शुरुआत में खेला जाएगा, जिसको लेकर अब सभी फ्रेंचाइजियों के पास अधिक समय नहीं बचा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अपनी महिला टीम के नए हेड कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। पिछले सीजन इस पोजीशन को संभालने वाली लिसा कीटली ने यह पोजीशन छोड़ दी है जिसके पीछे का कारण उनको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नेशनल डेवलपमेंट हेड बनाया जाना है। अब कीटली के हेड कोच की पोजीशन छोड़ने के बाद मुंबई इंडियंस ने नए हेड कोच के नाम का ऐलान करने में अधिक देर नहीं लगाई जिसमें उन्होंने ल्यूक विलियम्स को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जो पहली भी WPL में कोचिंग की जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं, जिसमें साल 2024 में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम ने खिताब जीता था तो उस समय ल्यूक विलियम्स ही उनके हेड कोच थे।

मैं मुंबई इंडियंस के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं

ल्यूक विलियम्स ने मुंबई इंडियंस महिला टीम के नए हेड की पोजीशन पर नियुक्त किए जाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है, जिसमें फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी किए गए उनके बयान में उन्होंने कहा कि मैं मुंबई इंडियंस जैसे सम्मानित और सफल फ्रेंचाइजी से जुड़ने और खिलाड़ियों वह सपोर्ट स्टाफ के टैलेंटेड ग्रुप के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हमारे पास मिलकर कुछ नया करने रोमांचक क्रिकेट खेलने और सफलता के लिए मुकाबला करने का शानदार मौका रहने वाला है। बता दें कि बतौर कोच ल्यूक विलियम्स का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है, जिसमें WBBL में उनके कोच रहते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स लगातार दो बार साल 2022 और साल 2023 का खिताब जितने में सफल रही थी। इसके अलावा द हंड्रेड महिला में जब सदर्न ब्रेव ने साल 2023 में टूर्नामेंट जीता था, तब ल्यूक विलियम्स शार्लोट एडवर्ड्स के असिस्टेंट कोच थे।

रिटेंशन लिस्ट को तैयार करना होगा विलियम्स का पहला काम

WPL 2027 सीजन को लेकर अभी प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जाना है, जिसको लेकर बतौर हेड कोच ल्यूक विलियम्स के लिए पहला का 28 सितंबर की डेडलाइन तक रिटेन किए जाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट को तैयार करना होगा। मिनी ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर कोच्चि में किया जाएगा, तो वहीं अगले सीजन का आयोजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक होगा। अब तक दो बार खिताब को जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम के लिए पिछला सीजन उम्मीद के अनुसार नहीं था जिसमें उन्होंने तीन जीत के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया था।

ये भी पढ़ें

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पहुंची भारत, खेले जाएंगे आठ मुकाबले, ये है पूरा स्क्वाड

नहीं खत्म हो रही साउथ अफ्रीका की मुश्किलें, एक और तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/mumbai-indians-womens-team-1790233728.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!