न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल की मेलबर्न रेनेगेड्स में एंट्री, पहली बार खेलेंगे बिग बैश लीग

बिग बैश लीग यानी BBL के 16वें सीजन के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स ने अपनी टीम में एक ऐसा खिलाड़ी शामिल किया है, जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखता है। न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल आगामी सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। 35 साल ब्रेसवेल टीम के दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्हें रेनेगेड्स ने इस सीजन के लिए साइन किया है। इससे पहले इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया गया था। ब्रेसवेल के पास इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ दुनिया की कई बड़ी T20 लीग में खेलने का लंबा अनुभव है।

4 साल पहले किया था इंटरनेशनल डेब्यू

ब्रेसवेल ने 2022 में न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद वह तीनों फॉर्मेट में टीम का हिस्सा रहे। ब्रेसवेल ODI और T20I क्रिकेट में न्यूजीलैंड की कप्तानी भी कर चुके हैं। हालांकि, उनकी सबसे बड़ी खासियत उनका ऑलराउंड गेम है। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

ब्रेसवेल अब तक 200 से ज्यादा T20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 3600 से ज्यादा रन हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर रहा है, जबकि गेंदबाजी में वह 100 से ज्यादा विकेट भी हासिल कर चुके हैं। IPL, पाकिस्तान सुपर लीग, मेजर लीग क्रिकेट, द हंड्रेड और न्यूजीलैंड की सुपर स्मैश जैसी प्रमुख T20 प्रतियोगिताओं में वह अपना जलवा बिखेर चुके हैं।

दुनियाभर की लीगों में मनवा चुके हैं अपना लोहा

T20 क्रिकेट में ब्रेसवेल की आक्रामक बल्लेबाजी का सबसे शानदार उदाहरण 2022 की सुपर स्मैश में देखने को मिला था। वेलिंगटन के लिए खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 65 गेंदों पर नाबाद 141 रन ठोक दिए थे। यह पारी न्यूजीलैंड के घरेलू T20 क्रिकेट में अब तक का हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर है। हाल के समय में भी ब्रेसवेल ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित की है। 2026 पाकिस्तान सुपर लीग में उनका स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा रहा था।

BBL में खेलने का मौका ब्रेसवेल के लिए भी खास है। उन्होंने इस टूर्नामेंट को लंबे समय से देखा है और अब पहली बार इसका हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। ब्रेसवेल ने कहा कि वह रेनेगेड्स से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। BBL एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसे उन्होंने सालों से देखा है और जिसका अनुभव वह हमेशा से करना चाहते थे। मेलबर्न में MCG के दर्शकों के सामने खेलना खास होगा।

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार यादव को क्यों किया गया रणजी टीम से बाहर? MCA के अधिकारी ने बताया असली कारण

NZ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार को मिली जगह

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/michael-bracewell-1791338996.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!