न्यूजीलैंड बोर्ड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, मार्क चैपमैन ने BBL में खेलने के लिए ठुकराया बोर्ड का ऑफर

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 के सीजन के लिए अपने खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दिया है। इसमें बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट की जगह कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट चुना है। 32 साल के चैपमैन ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि वे इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेल सकें। फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम सीफर्ट जैसे खिलाड़ियों के पास भी बोर्ड का कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट है। हालांकि चैपमैन ने ये साफ कर दिया है कि वह न्यूजीलैंड में भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

चैपमैन ने कहा अपने बोर्ड को धन्यवाद

चैपमैन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का धन्यवाद किया और कहा कि वे आगे भी अपने देश के लिए खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने हमेशा उनका साथ दिया है और वे भारत के खिलाफ आने वाली सीरीज को लेकर काफी उत्सुक हैं। चैपमैन ने बताया कि वह इस सीरीज में अपना बेहतरीन प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे। चैपमैन के कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव के कारण तेज गेंदबाज मैट फिशर का फायदा हुआ और उन्हें पहली बार न्यूजीलैंड बोर्ड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। बोर्ड ने 20 खिलाड़ियों के लिए इस कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की है।

न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं फिशर

26 साल के मैट फिशर न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जो उनके वनडे करियर का अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन है। उन्होंने अब तक कुल 3 वनडे, 1 टेस्ट और 1 T20I मैच खेला है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी डेरिल गिब्सन ने कहा कि फिशर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलने से नए खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिशर ने अपने प्रदर्शन और तेज गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है।

न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल मेंस क्रिकेटर

टॉम ब्लंडल, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, जैक फाउल्केस, मिशेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग, हेनरी निकोल्स, विल ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचीन रवींद्र

यह भी पढ़ें

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से रोहित यादव को किया बाहर, U19 टीम में दो प्लेयर्स की हुई एंट्री

एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का किससे होगा मुकाबला, दो टीमें के बीच आज होगी जंग

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-08t112702-1788846991.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!