भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इंदौर में नितिन नबीन ने कहा कि PM मोदी ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 140 करोड़ लोगों को विकास से जोड़ा है। पीएम मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता हैं। इसके साथ ही नितिन नबीन ने विपक्ष पर तंज कसा और कहा, जब विपक्ष राजनीति में लगा हुआ था, तब हमने समाज को एकजुट करने और लोगों को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम किया।
नितिन नबीन ने विपक्ष पर बोला हमला
इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान BJP नेता नितिन नवीन ने कहा कि जब भारत BRICS समिट में अपनी छाप छोड़ रहा था, तब विपक्ष सिर्फ़ मेन्यू देख रहा था। जो लोग देश को बांटने वालों के साथ चलते हैं, वे अब देश को एकजुट करने की बात कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को मुफ्त भूमि स्वामी अभिलेख यानी रजिस्ट्री बांटी।
क्या है स्वामित्व योजना?
स्वामित्व योजना के तहत गांवों की आबादी भूमि का आधुनिक ड्रोन सर्वे किया जाता है और वहां रहने वाले लोगों की संपत्तियों का सटीक नक्शा और रिकॉर्ड तैयार होता है। अब एमपी की मोहन यादव सरकार इसी रिकॉर्ड के आधार पर पात्र संपत्तियों की पंजीकृत डीड यानी रजिस्ट्री नागरिकों को सौंप रही है। सरकार ने हितग्राहियों से किसी भी तरह की स्टाम्प ड्यूटी या पंजीयन शुल्क न लेने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसका पूरा वित्तीय भार शासन उठा रहा है।









