कार्तिक-यामी नहीं, नेशनल फिल्म अवॉर्ड में छाए पांच बाल कलाकार, मासूम स्क्रीन प्रेजेंस ने जीता जूरी का दिल

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवड़िया में हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार प्रदान किए। 1954 से शुरू हुए इस पुरस्कार समारोह की शुरुआत हुई और यह देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। फीचर फिल्म, नॉन फीचर फिल्म और सिनेमा पर लेखन के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए हर साल ये पुरस्कार दिए जाते हैं। हर बार दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किए जाने वाले इस समारोह का आयोजन इस बार गुजरात के केवड़िया में हुआ, जहां यामी गौतम से लेकर कार्तिक आर्यन, ममूटी सहित कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस सेरेमनी में पांच बाल कलाकारों का भी जलवा देखने को मिला। चलिए जानते हैं इन पांच बाल कलाकारों के बारे में और साथ ही ये भी जानते हैं कि इन्हें किस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किए गए पांच बाल कलाकार

इस बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों और अन्य कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। कन्नड़ फिल्म ‘मिथ्या’ के लिए आतिश एस शेट्टी, तेलुगु फिल्म ‘चिन्ना कथा कादु’ के लिए अरुणदेव पोथुला और बंगाली फिल्म ‘ओंको की कोथिन’ के लिए रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब और गीताश्री चक्रवर्ती को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मिथ्या के बाल कलाकार आतिश एस शेट्टी

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘मिथ्या’ के लिए आतिश एस शेट्टी ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया। आतिश शेट्टी की बात करें तो वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं और कन्नड़ सिनेमा के मोस्ट टेलेंटेड यंग परफॉरमर्स में से एक हैं। वह बचपन से ही एक्टिंग कर रहे हैं और अलग-अलग तरह की 20 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और अब ‘मिथ्या’ में अपने अभिनय के लिए तारीफें हासिल कर रहे हैं।

चिन्ना कथा कादु के बाल कलाकार अरुणदेव पोथुला

तेलुगु फिल्म ‘चिन्ना कथा कादु’ के लिए अरुणदेव पोथुला को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अरुणदेव पोथुला एक प्रतिभाशाली बाल कलाकार हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। उन्हें समीक्षकों द्वारा सराही गई तेलुगु फिल्म ‘चिन्ना कथा काडु’ में अरुण के किरदार से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। इस बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जिससे वे देश का सर्वोच्च सिनेमाई सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के तेलुगु अभिनेताओं में से एक बन गए हैं।

ओंको की कोथिन के कलाकार रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब और गीताश्री चक्रवर्ती

‘ओंको की कोथिन’ फेम रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब और गीताश्री चक्रवर्ती भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में ‘टायर’ का किरदार निभाने वाले तपोमय 10 साल के हैं और बंगाली सिनेमा के जाने-माने बाल कलाकार हैं। वहीं फिल्म में गीताश्री ने ‘डॉली’ का किरदार निभाया है जो 10 साल की हैं। वहीं, ‘बाबिन’ का किरदार निभाने वाले रिद्धिमान भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, रिद्धिमान का सपना पायलट बनना है।

ये भी पढ़ेंः National Film Awards 2026: कार्तिक आर्यन-ममूटी बने बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!