”अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश”- जानें क्या है वायरल दावे का सच

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने बैंक कर्मचारियों के लिए हर हफ्ते 2 छुट्टियों की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक लगातार 3 दिनों के लिए देशव्यापी हड़ताल बुलाई थी। हालांकि, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) द्वारा बैंक यूनियनों की मांगों पर भरोसा दिलाने के बाद UFBU ने 3 दिनों की हड़ताल को टाल दिया। इसी बीच, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार की एक घोषणा तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने बैंक कर्मचारियों की मांग को मान लिया है और अब प्रत्येक शनिवार को बैंकों की छुट्टी को मंजूरी दे दी गई है।

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के नाम से वायरल हो रहा है ‘आदेश’

सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवा विभाग) का बताया जा रहा एक राजपत्र वायरल हो रहा है। इस राजपत्र में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक समेत सभी सरकारी बैंकों के लिए प्रत्येक शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

वित्त मंत्रालय के किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं मिली आदेश से संबंधित जानकारी

हालांकि, वित्त मंत्रालय के तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ बाकी संबंधित आधिकारिक सरकारी सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस वायरल दावे को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच, सरकारी फैक्ट चेक प्लेटफॉर्म PIB Fact Check ने इस दावे का सच भी बता ही दिया।

PIB Fact Check ने बताया वायरल दावे का सच

PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है। PIB Fact Check ने इस पोस्ट में लिखा है, ”सोशल मीडिया पर बैंकों की छुट्टी की घोषणा वाला जो डॉक्यूमेंट शेयर किया जा रहा है, वो फर्जी है। वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, जिसमें सरकारी बैंकों के लिए प्रत्येक शनिवार को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया हो।”

वित्त मंत्रालय ने नहीं जारी किया 5 वर्किंग-डे का आदेश

PIB Fact Check द्वारा किए गए पोस्ट से साफ हो गया है कि वित्त मंत्रालय ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है, जिसमें ये कहा गया हो कि बैंक अब प्रत्येक शनिवार को भी बंद रहेंगे। ये कुछ शरारती तत्वों की चाल है, जो लोगों को गलत और भ्रामक जानकारी देने के उद्देश्य से की गई है।

ये भी पढ़ें

आखिर ऐसा क्या हुआ कि बैंक यूनियनों ने स्थगित कर दी 3 दिनों की हड़ताल, आज से ही शुरू होनी थी स्ट्राइक



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/bank-pti-1790842283.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!