मंगलवार को हिरासत, बुधवार को लंच! खरगे के बुलावे पर राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसद सागर रत्ना में जुटे

दिल्ली का एक रेस्टोरेंट इस समय सियासी चर्चा का केंद्र बन गया है। कनॉट प्लेस के सागर रत्ना रेस्टोरेंट में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडी अलायंस के सांसदों को आज दोपहर के लंच पर इनवाइट किया है। राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम सांसद यहां इकट्ठा हुए हैं। विपक्षी नेताओं के जमावड़े को देखते हुए पुलिस ने फुटपाथों की घेराबंदी कर दी है और बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

चुनाव आयोग घेरने की प्लानिंग?

जिस रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों को लंच के लिए बुलाया गया है, वह जंतर-मंतर से महज 100 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग के खिलाफ जो मोर्चा विपक्ष ने तैयार किया है, वो यहां लंच के दौरान मंथन करने वाला है। आगे की रणनीति क्या होगी, मुख्य चुनाव आयुक्त पर इस्तीफे का प्रेशर कैसे बढ़ाया जाए। SIR को लेकर चुनाव आयोग को घेरने का जो सुनहरा अवसर मिला है, इसे सियासी फायदे के तौर पर कैसे तब्दील किया जाए।

‘बस इंतजार करो और देखो’

लंच के लिए सागर रत्न रेस्टोरेंट पहुंचे CPI सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा, स्ट्रेटेजी का मतलब है कि इसे सामने नहीं आना चाहिए, इसीलिए हम इसे स्ट्रेटेजी कहते हैं। हम इसे खुला नहीं रखना चाहते, बस इंतजार करो और देखो। अभी के लिए यह लंच का इनविटेशन है और लंच करते समय हम आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे और कोई फैसला लेंगे।

राहुल-प्रियंका समेत तमाम सांसदों को हिरासत में लिया गया

इससे पहले मंगलवार को विपक्ष के विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया था। जब राहुल और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया, उस वक्त खूब हंगामा हुआ। हालांकि कुछ ही देर बाद ये साफ हो गया कि कागजी कार्रवाई करने के बाद सभी नेताओं को छोड़ दिया जाएगा। आखिर में यही हुआ और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी कांग्रेस नेताओं को हिरासत से छोड़ दिया गया। 

विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन मार्च में हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। राहुल गांधी पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन तक पहुंच गए और आकाशवाणी भवन के अंदर से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पहुंचने की कोशिश की।

नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस को मिली शिकायत

आकाशवाणी के ऑफिस में जबरन घुसने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके साथ मौजूद लोगों और सासंदो के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत भी मिली है।

यह भी पढ़ें-

EVM क्या बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव भी हार गई कांग्रेस, मात्र दो सीटें ही जीत पाई, BJP जीत गई 32

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!