एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट इवेंट खत्म होने के बाद पुरुष क्रिकेट के इवेंट की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें अभी ग्रुप स्टेज के मैच खेले जा रहे हैं। वहीं भारत और पाकिस्तान की टीम सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी, जिसमें भारतीय टीम का सामना ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा जबकि पाकिस्तानी टीम का सामना ग्रुप-बी में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान संभाल रहे हैं, जिन्होंने जापान के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए दिए अपने बयान में यह साफ किया कि उनका टारगेट गोल्ड मेडल जीतने पर है, जिसमें भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर वह सिर्फ ध्यान नहीं लगा रहे हैं।
ऐसा नहीं है कि चुने गए खिलाड़ी अनुभवहीन हैं
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियन गेम्स 2026 के लिए जो पाकिस्तानी स्क्वाड का ऐलान किया है, उसमें कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं हुआ है। इसी को लेकर कप्तान साहिबजादा फरहान ने प्री-डिपार्चर कैंप के आखिरी दिन मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि एशियाई खेलों के लिए चुने गए खिलाड़ी अनुभवहीन हैं। वह सभी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, इसके अलावा घरेलू क्रिकेट और PSL में खुद को साबित करने के बाद टीम में आए हैं। बता दें कि पाकिस्तानी स्क्वाड में शामिल आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद अभी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं साहिबजादा ने तैयारियों को लेकर कहा कि मैं अक्सर स्वीप या रिवर्स स्वीप नहीं खेलता, लेकिन मैंने इस कैंप में उन शॉट्स पर काम किया है। मैं अक्सर स्वीप या रिवर्स स्वीप नहीं खेलता, लेकिन मैंने इस कैंप में उन शॉट्स पर काम किया है।
साहिबजादा को कप्तानी का नहीं है अधिक अनुभव
टी20 फॉर्मेट में साहिबजादा को कप्तानी करने का अधिक अनुभव हासिल नहीं है, जिसमें उन्होंने साल 2023 में सुपर एट नेशनल टी20 कप में पेशावर की टीम के लिए तीन मैचों में कप्तानी की है। वहीं इसको लेकर साहिबजादा ने कहा कि पाकिस्तान की कप्तानी करना गर्व की बात है और मुझ पर कोई दबाव नहीं है कि मैं कप्तान के तौर पर खेलूं या खिलाड़ी के तौर पर। मैं उसी तरह बल्लेबाजी करता रहूंगा जैसे मैं करता हूं। खिलाड़ी देखते हैं कि उनका कप्तान क्या करता है, इसलिए कप्तान के तौर पर आपको मिसाल बनकर नेतृत्व करना होता है और मैं ऐसा ही करना चाहता हूं।
ये भी पढ़ें
कुसल मेंडिस ने इंग्लैंड में जड़ी धमाकेदार सेंचुरी, बन गए गिलक्रिस्ट-पंत के स्पेशल क्लब का हिस्सा
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला वनडे मुकाबला, नोट कीजिए सही वक्त नहीं तो छूट जाएगा मैच
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-vs-pakistan-22-1790318428.jpg








