लंबी दूरी वाली ट्रेनों में यात्रियों को मिलेंगी जबरदस्त सुविधाएं, साफ-सफाई की होगी खास निगरानी

भारतीय रेल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में रख-रखाव और साफ-सफाई को और मजबूत करने पर खास ध्यान दे रहा है। 40 घंटे से ज्यादा की यात्रा वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में पूरी यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और यात्री सुविधाओं की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस को प्रभावी ढंग से किया गया लागू

लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ-साथ कोच और शौचालयों की लगातार सफाई, कूड़ा संग्रहण, मेनटेनेंस से जुड़ा छोटा-मोटा काम और बायो-टॉयलेट को साफ-सुथरा रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

40 घंटे से ज्यादा यात्रा करने वाली लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें

पूर्व मध्य रेल से चलने वाली या गुजरने वाली 40 घंटे से ज्यादा की यात्रा वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में 15909/10 अवध आसाम एक्सप्रेस, 19483/84 अहमदाबाद-सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 22365/66 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस, 11401/02 पुणे-सुपौल-पुणे एक्सप्रेस, 15707/08 आम्रपाली एक्सप्रेस, 13201/02 राजगीर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-राजगीर एक्सप्रेस, 12203/04 सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल है। 

81 ट्रेनों में उपलब्ध है OBHS की सुविधा 

इनमें 13201/02 राजगीर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-राजगीर एक्सप्रेस और 22365/66 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन का प्राइमरी मेनटेनेंस पूर्व मध्य रेल द्वारा जबकि बाकी ट्रेनों के प्राइमरी मेनटेनेंस दूसरे जोन को सौंपी गई है। हालांकि, दूसरे जोन द्वारा प्राइमरी मेनटेनेंस किए जाने वाले ट्रेनों की साफ-सफाई की निगरानी और क्लीन ट्रेन स्टेशन (बरौनी और डीडीयू में) के तहत विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित किया जाना है। मौजूदा समय में पूर्व मध्य रेल द्वारा 159 ट्रेनों का प्राइमरी मेंटेनेंस किया जाता है जबकि 81 ट्रेनों में OBHS की सुविधा उपलब्ध है ।

स्वच्छता की निगरानी 

OBHS के तहत लंबी दूरी की ट्रेनों में संबंधित डिपो द्वारा यात्रा के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई की लगातार निगरानी तथा यात्रियों से प्राप्त शिकायतों और उनके तत्काल समाधान की भी नियमित समीक्षा का भी प्रावधान किया गया है। संबंधित अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को इन ट्रेनों की स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी तय करते हुए साप्ताहिक आधार पर समीक्षा करने पर जोर दिया गया है।

बायो-टॉयलेट और कचरा प्रबंधन की निगरानी 

ट्रेनों के बायो-टॉयलेट की बेस डिपो और चिन्हित स्टेशनों पर गहन जांच और जरूरी मेनटेनेंस का प्रावधान है। वहीं, ट्रेनों में प्रत्येक दो घंटे में कचरा इकट्ठा करने की व्यवस्था पर खास जोर दिया गया है। इकट्ठा किए गए कचरे को निर्धारित कचरा निस्तारण/CTS प्वाइंट पर उतारकर नियमानुसार निस्तारण का भी प्रावधान है।

ये भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर से हाजीपुर, दानापुर, आरा, प्रयागराज, जबलपुर, पुणे, बेलगावी के रास्ते हुब्बली तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें टाइम टेबल



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/train-ecr-1-1791381848.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!