PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले अनुशासनात्मक जांच शुरू की, इमाम और रिजवान पर गिर सकती है गाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी विवादों से घिर गया है। पहले दो टेस्ट में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने खिलाड़ियों के कथित अनुशासनहीन व्यवहार और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी शिकायतों की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। PCB ने 7 सितंबर को इसकी पुष्टि की। हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में खेले गए शुरुआती दोनों टेस्ट में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बोर्ड ने बीच दौरे में ही बड़ा कदम उठाते हुए सात खिलाड़ियों को पाकिस्तान वापस भेज दिया। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और T20 कप्तान सलमान अली आगा जैसे नाम शामिल हैं।

आमिर मीर का बड़ा बयान

PCB के मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशंस निदेशक आमिर मीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि स्थानीय मीडिया में ड्रेसिंग रूम के भीतर कथित तनाव और अनुशासन से जुड़े मामलों की खबरों के बाद आंतरिक समीक्षा शुरू की गई है। मीर ने कहा कि बोर्ड अनुशासन और आचरण से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों की आंतरिक स्तर पर समीक्षा कर रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया PCB के नियमों के तहत की जा रही है और मामले से जुड़े सभी लोगों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाएगा।

सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, टीम मैनेजमेंट में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी दौरे के बीच पाकिस्तान वापस बुला लिया गया। उनकी जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के ने जिम्मेदारी संभाली है। PCB ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर भी सावधानी बरतने की अपील की है। बोर्ड का कहना है कि खासकर बाहरी और विरोधी स्रोतों से सामने आने वाले बिना पुष्टि वाले दावों को विश्वसनीय नहीं माना जाना चाहिए। PCB ने कहा है कि इस मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जाए।

तीसरे टेस्ट मैच पर टिकी निगाहें

इस बीच, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी के नेतृत्व में बोर्ड के फैसलों पर पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों की ओर से सवाल भी उठाए गए हैं। विदेशी दौरे के बीच इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को वापस बुलाने का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजरें बर्मिंघम में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट पर हैं। यह मुकाबला 9 सितंबर से शुरू होगा। बाबर आजम की अगुवाई वाली बदली हुई पाकिस्तानी टीम के सामने अब क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें:

भारत से सीरीज खेलने के लिए व्याकुल है पाकिस्तान, आईसीसी जल्द ले सकता है फैसला

टीम इंडिया एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची, क्या ​फिर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/pakistan-cricket-1-1788776061.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!