सीएम विजय के यूके ट्रिप का प्रकाश राज ने किया बचाव, बोले- ‘विदेश जाना, दोस्त से मिलना गलत नहीं’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय हाल ही में अपनी विदेश यात्रा को लेकर सुर्खियों में रहे। हाल ही में विजय यूके के सिल्वर्सटोन में आयोजित ली मैन्स कप रेस के दौरान अभिनेता और अपने दोस्त अजित कुमार को सपोर्ट करने पहुंचे। इस दौरान अभिनेत्री तृषा भी उनके साथ मौजूद रही। इस विदेश यात्रा को लेकर अब विजय को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच इंडस्ट्री के कई सितारे विजय के समर्थन में आगे आए हैं। प्रकाश राज ने भी मुख्यमंत्री की ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है और विजय और अजित कुमार की मुलाकात पर अपनी राय साझा की। उन्होंने विजय की विदेश यात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि ‘विदेश जाना और अपने दोस्त से मिलना, कोई गलत बात नहीं है।’

विजय के सपोर्ट में उतरे प्रकाश राज

प्रकाश राज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा – ‘विजय सिर्फ उन ही लोगों के मुख्यमंत्री नहीं हैं, जिन्होंने उन्हें वोट किया है। वह उन लोगों के भी मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने उन्हें वोट नहीं किया है। उन्हें समय दिया जाना चाहिए। विजय की सरकार पर इस तरह के कमेंट करने से पहले उन्हें कम से कम एक साल का तो समय दिया जाना चाहिए। मुझे विजय को लेकर कई शंकाएं थीं, मैंने चुनाव से चुनाव से पहले भी इसके बारे में खुलकर बात की थी, लेकिन वह जीते और सरकार बना ली। अभी तो 120 दिन ही हुए हैं, इसलिए अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना संभव नहीं है। अगर एक साल बाद भी वो ठीक से काम नहीं करते तो फिर उनसे सवाल करूंगा।’

अजित कुमार से मुलाकात पर किया बचाव

प्रकाश राज ने अजित कुमार से विजय की मुलाकात का भी बचाव किया। उन्होंने कहा- ‘विजय का विदेश जाना, या अपने दोस्त अजित से मिलना गलत नहीं है। ध्यान तो इस बात पर होना चाहिए कि उनका वो उद्देश्य पूरा हुआ या नहीं, जिसे लेकर वह विदेश गए थे।’ प्रकाश राज का इशारा थलापति विजय के उस दावे की ओर था, जिसमें उन्होंने विदेश से कई हजार करोड़ के निवेश लाने की बात कही थी।

नवजात शिशुओं के लिए सीएम विजय की योजना

विजय हाल ही के दिनों में नवजात शिशुओं को लेकर अपनी नई योजना को लेकर भी चर्चा में रहे। सीएम विजय ने आगामी 28 सितंबर को नवजात शिशुओं को 1 ग्राम सोने की अंगूठी की स्कीम शुरू करने का ऐलान किया है। इस स्कीम के पहले फेज के तहत विजय सरकार ने 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी हैं, जो सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों को दी जाएंगी।

ये भी पढ़ेंः पिता CM बने तो बेटे की फिल्म से बनाई दूरी, जेसन संजय ने बताया क्यों विजय नहीं करेंगे ‘सिगमा’ का प्रमोशन

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!