क्विंटन डी कॉक ने टी20 क्रिकेट में जड़ा 10वां शतक, कर ली विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की बराबरी

कैरेबियन प्रीमियर लीग के जारी सीजन का 23वां लीग मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच में खेला गया जिसमें सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतने में कामयाब रही। वहीं बारबाडोस ट्राइडेंट्स की तरफ से इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक अपने बल्ले का कमाल दिखाने में जरूर कामयाब रहे जिसमें उन्होंने 57 गेंदों में 106 रनों की शतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर क्विंटन डी कॉक अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने के मामले में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के बराबर आ चुके हैं, जिसमें इस लिस्ट में क्रिस गेल पहले नंबर पर तो वहीं बाबर आजम दूसरे नंबर पर हैं।

डी कॉक ने अपने टी20 करियर का जड़ा 10वां शतक

क्विंटन डी कॉक ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स की तरफ से सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उनको दूसरे ओवर में बैटिंग करने का मौका मिल गया। डी कॉक जिनका CPL 2026 में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला है वह उसे इस मैच में भी जारी रखने में कामयाब रहे। डी कॉक ने जैसे ही चौका लगाकर इस मैच में अपना शतक पूरा किया उसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर दोनों के बराबर पहुंच गए। डी कॉक का यह उनके टी20 करियर का 457वां मैच था जिसमें उन्होंने अपना 10वां शतक लगाया। वहीं इस लिस्ट में 22 शतकों के साथ क्रिस गेल पहले नंबर पर काबिज हैं, जबकि दूसरी पोजीशन पर पाकिस्तानी टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम हैं जिन्होंने 13 शतक टी20 फॉर्मेट में लगाए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 22 शतक
  • बाबर आजम (पाकिस्तान) – 13 शतक
  • क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) – 10 शतक
  • विराट कोहली (भारत) – 10 शतक
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 10 शतक

पॉइंट्स टेबल में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की हालत खराब

CPL 2026 के सीजन में बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डी कॉक के शतक के दम पर 20 ओवर्स में 217 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की तरफ से जॉनसन चार्ल्स की 78 रनों की पारी ने उनको जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा जिसमें उन्होंने इस टारगेट को 5 गेंद शेष रहते सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वहीं बारबाडोस ट्राइडेंट्स को मिली इस हार के चलते वह पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर हैं, जिसमें उनके 5 मैचों में सिर्फ 4 अंक हैं और नेट रनरेट -0.784 का है।

ये भी पढ़ें

महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का Points Table में दबदबा बरकरार, पाकिस्तान सहित बाकी टीमों का है ये हाल

टीम इंडिया में फिटनेस को लेकर BCCI सख्त, अब खिलाड़ियों को फिट घोषित करने से पहले होगा डबल चेक

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/quinton-de-kock-5-1788321819.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!